ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

दलित एक्ट दुरूपयोग के विरोध में मेधा ने सौंपा ज्ञापन

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती। उ0प्र0।

 मेधा पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता दीनदयाल त्रिपाठी के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने सोमवार को अतिरिक्त मजिस्टेªट सूरज यादव के माध्यम से मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर जनपद में दलित एक्ट का दुरूपयोग रोके जाने, मनगढन्त दर्ज कराये गये मुकदमों को वापस लेने की मांग किया।
ज्ञापन में कहा गया है कि जनपद में दलितों को ढाल बनाकर कुछ लोगों द्वारा निहित हित साधने के उद्देश्य से अकारण लोगों को फर्जी मामलों में फंसाकर उत्पीड़ित किया जा रहा है। ऐसा ही एक प्रकरण कलवारी थाना क्षेत्र में सामने आया है जहां समाचार प्रसारित करने पर विधायक  रविसोनकर के प्रतिनिधि  गिरजेश कुमार यादव द्वारा नगर थाना क्षेत्र के चन्दो निवासी पत्रकार बबुन्दर यादव एवं कलवारी थाना क्षेत्र के निहुआपुर (दोफडा) निवासिनी श्रीमती शकुन्लता देवी एवं अज्ञात के विरूद्ध दलित उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया गया है। समाचार  और वायरल  वीडियो का दलित उत्पीड़न से कोई सीधा सम्बन्ध नहीं है। यह प्रकरण दलित उत्पीड़न के धाराओं का खुला दुरूपयोग है। मांग किया कि इस प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच कराकर  दलित उत्पीड़न की धारा को हटवाकर पीड़ितों को न्याय दिलाया जाय, अन्यथा की स्थिति में  मेधा पार्टी व्यापक जनहित में आन्दोलन छेडने को बाध्य होगी।
ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से राहुल तिवारी, उमेश पाण्डेय मुन्ना, ओम प्रकाश पाण्डेय, प्रमोद पाण्डेय, अनिल कुमार प्रजापति, संजय यादव, प्रतीक मिश्र आदि शामिल रहे।