Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

डा. वी.के. वर्मा को ‘कोरोना काव्य सुधाकर सम्मान’

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती। उ0प्र0।

 मेघना प्रगतिशील साहित्य संस्थान लखनऊ द्वारा  जिला चिकित्सालय में आयुष चिकित्साधिकारी एवं कवि, साहित्यकार डा. वी.के. वर्मा को कोरोना काल में प्रतिदिन कोरोना विषय पर श्रेष्ठ काव्य सृजन किये जाने पर ‘कोरोना काव्य सुधाकर सम्मान’ से सम्मानित किया गया।  डा. वर्मा को मिले इस सम्मान पर कलेक्टेªट परिसर में एक कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें स्मृति चिन्ह और प्रमाण-पत्र, अंगवस्त्र भेंट किया गया।
प्रेमचन्द्र साहित्य एवं जन कल्याणस संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम में डा. रामकृष्ण लाल ‘जगमग’ ने कहा कि डा. वी.के. वर्मा कुशल चिकित्सक होने के साथ ही संवेदनशील नागरिक हैं और कोरोना काल में उन्होने मरीजों की सेवा के साथ ही प्रतिदिन कोरोना पर काव्य सृजन कर लोगों का संकट के समय उत्साह बढाया। वरिष्ठ कवि सत्येन्द्रनाथ मतवाला ने कहा कि डा. वी.के. वर्मा गौतम बुद्ध पर प्रबन्ध काव्य का सृजन कर रहे हैं। इसका शीघ्र प्रकाशन होगा। वरिष्ठ अधिवक्ता श्याम प्रकाश शर्मा ने कहा कि डा. वी.के. वर्मा जीवट व्यक्ति हैं जो विभिन्न क्षेत्रों में अपना सृजनात्मक हस्तक्षेप बनाये रखते हैं।
डा. वी.के. वर्मा को मेघना प्रगतिशील साहित्य संस्थान लखनऊ द्वारा ‘कोरोना काव्य सुधाकर सम्मान’  से सम्मानित किये जाने पर प्रमुख अधीक्षक डा. आलोक वर्मा, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अनूप कुमार श्रीवास्तव, एसीएमओ डॉ. फकरेयार हुसेन, डा. सी.एल. कन्नौजिया, डा. सी.के. वर्मा, डा. राकेशमणि त्रिपाठी, डा. ए.के. कुशवाहा, डा. सतीश चौधरी, डा. जुनैद अहमद, साहित्यकार त्रिभुवन प्रसाद मिश्र, सागर गोरखपुरी, राममणि शुक्ल, रहमान अली ‘रहमान’ विनय कुमार श्रीवास्तव,  ओम प्रकाश धर द्विवेदी, आशुतोष नारायण मिश्र, चन्द्रबली मिश्र, पेशकार मिश्र आदि ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।