Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

पदयात्रा के दौरान कांग्रेस नेता ने किया भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का आवाह्न

हर प्रतिज्ञा पूरी करेगी कांग्रेस- देवेन्द्र श्रीवास्तव

भाजपा हटाओ महगाई भगाओ पदयात्रा को मिल रहा है जनता का व्यापक समर्थन

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर सभी विधानसभाओं में आयोजित की जा रही भाजपा हटाओ महगाई भगाओ पदयात्रा के क्रम में मंगलवार को सदर विधानसभा के घरसोइया से लखनौरा तक वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं प्रदेश सचिव देवेन्द्र श्रीवास्तव के नेतृत्व में यात्रा निकाली गई। यात्रा के दौरान ग्रामीणों से संवाद करते हुये कांग्रेस नेता ने कहा भाजपा के जुमलों से जनता तंग आ चुकी है।

भाजपा के चुनावी वादे साढ़े चार साल के काय्रकाल की समीक्षा के बाद जुमले साबित हो रहे हैं। वहीं कांग्रेस जुमलेबाजी में नही बल्कि अपनी हर प्रतिज्ञा को पूरा करने में विश्वास करती है। कांग्रेस नेता ने कहा कोरोना काल में जनता एक एक बूंद आक्सीजन को तरस रही था, मोक्षदायिनी गंगा शववाहिनी बन गई थी। लोगों के हाथ से रोजगार छिन रहे थे। भाजपा सरकारों ने जनता को राहत देने की बजाय नफरत फैलाने का काम जारी रखा। तरह तरह के झूठे प्रचार और सोशल मीडिया का दुरूपयोग कर जनता के दिलों में नफरत भरा।

अब जनता जब विरोध में उठ खड़ी हुई है तो अजीब से बौखलाहट देखी जा रही है। कांग्रेस नेता ने जनसंवाद के दौरान कहा कांग्रेस की प्रतिज्ञाओं से डरे भाजपा नेता अब यूपी का अपना ठिकाना बना रहे हैं। लेकिन जनता का मन बदल चुका है, इस बार झूठ फरेब नफरत कुछ भी काम नही आयेगा, जनता करारा जवाब देगी। आरटीआई प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव महेन्द्र श्रीवास्तव एवं अल्पसंयख्क प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव डा. वाहिद सिद्धीकी ने कहा लोकतंत्र में जनता पांच साल इंतजार करती है।

हर 5 साल बाद एक बार फिर जनता के पास वह ताकत आती है जिससे क्रूर, अहंकारी और लोकतंत्र विरोधी सरकार को उखाड़ फेकने का रास्ता साफ होता है। सरकार छः महीने की मेहमान है। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनायेगी और सभी मोर्चों पर बगैर किसी भेदभाव के विकास की गंगा बहेगी। यात्रा में सुरेन्द्र मिश्रा, अमित सिंह, प्रमोद कुमार, गौरव चौधरी, आकाश चौधरी, अनिल सिंह, दीपक चौधरी, अवनीश् श्रीवास्तव, सूरत कनौजिया, अनुराग पाण्डेय, सुजीत कुमार, आरिफ आदि का योगदान रहा।