Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रूपम मिश्रा ने घर-घर जाकर लोगों को लोगों को बताया भाजपा सरकार की उपलब्धियाॅ

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाये जा रहे सदस्यता अभियान ‘‘मेरा परिवार भाजपा परिवार’’ के तहत नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रूपम मिश्रा ने बेलवाडाडी के बूथ सं0 232, 234 पर घर-घर जाकर लोगों को भाजपा सरकार की उपलब्धियाॅ बताते हुए भाजपा परिवार से जोड़ने का कार्य किया।
इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए श्रीमती रूपम मिश्रा ने कहा कि भाजपा ने उत्तर प्रदेश को अपनी पहचान वापस दिलाने का काम किया और देश का सबसे प्रमुख राज्य बनाने की दिशा में काम किया है। भाजपा ने यह सिद्व किया है कि सरकारें परिवार के लिए नहीं बल्कि सूबे के गरीब से गरीब व्यक्ति के लिए होती है। भाजपा एक पार्टी नहीं परिवार है जिसमें कोई किसी भी पद और दायित्व पर हो लेकिन वह एक कार्यकर्ता बनकर राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी देता है। यहाॅ तक कि प्रधानमंत्री जी भी अपने आपको एक कार्यकर्ता कहते हैं, भाजपा की सदस्यता एक ऐसे परिवार में प्रवेश है, जहाॅ जाति, ऊॅच-नीच और किसी भी भेद भाव के बिना कोई भी व्यक्ति अपने देश, समाज, मानवता और अपनी संस्कृति के लिए कार्य किया जाता है। भाजपा का सदस्य बनना एक गौरव की बात है विपक्षी पार्टीयों के लिए चुनाव सत्ता हथियाने का जरिया है। भाजपा के कार्यकर्ता के लिए चुनाव पार्टी के विचारधारा को घर-घर पहॅुचाने का चुनाव है जनता की समस्या को जानने का चुनाव है, सरकार द्वारा किये गये कार्यों को जनता तक पहुॅचाने का चुनाव है। आने वाले समय में पार्टी के सभी कार्यकर्ता बड़ी ही तनमयता से युवाओं, गरीबों, महिलाओं, दलितों, पिछड़ों को पार्टी से जोड़ने का कार्य करेंगें।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से सभासद पूनम श्रीवास्तव, जगदीप श्रीवास्तव, समाजसेवी संतोष शुक्ला, भाजपा नेता सतीश सोनकर, पप्पू भईया, रामू पाठक, संजय उपाध्याय, गोपाल चैरसिया, लौकुश चैबे, रणजीत प्रताप सिंह, चिन्टू मिश्रा, स्थानीय अश्वनी कुमार, मोनी सिंह, सोनी श्रीवास्तव, राजकुमार सोनकर, चन्द्रकेश चैरसिया, राम कुमार, साक्षी मौर्या, पूनम, अंजू, चमेली, संतोष गिरी, नीलम मंगलानी, राधेश्याम गुप्ता, दीपक कुमार, डाली, सोना देवी, जमीर अहमद, मो0 अरसद खान, परमीन खातून सहित तमाम वार्ड वासी उपस्थित रहे।