Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

संविधान दिवस से कांग्रेस शुरू करेगी सदस्यता महाअभियान, बैठक में बनी रणनीति

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

गुरूवार को कांग्रेस कार्यालय पर पार्टी जिलाध्यक्ष अंकुर वर्मा की अध्यक्षता में चलो कांग्रेस की ओर कांग्रेस सदस्यता महाअभियान की रणनीति पर विचार किया गया।
बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष अंकुर वर्मा ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर  26 नवम्बर शुक्रवार संविधान दिवस से 15 दिन का सदस्यता महा अभियान चलाया जायेगा, यह अभियान 10 दिसम्बर 2021 तक चलेगा।
बताया कि ‘‘एक परिवार, नये सदस्य चार’’ के नारे के तहत 15 दिन में कांग्रेस के एक करोड़ नये सदस्य बनाये जायेंगे। इस अभियान के तहत हर विधानसभा में न्याय पंचायतों या वार्डो के आधार पर पांच सदस्यीय टीमों का गठन कर दिया गया है, हर टीम का एक प्रभारी है। इस महाअभियान के लिए सदस्यता मिस्ड कॉल नंबर- 82 3000 5000 है सदस्यता अभियान की शुरूआत संविधान दिवस पर हो रही है। इस दिन गांव, बस्तियों, वार्डों में  ‘‘भीम चर्चा’’ और रात्रि भोज का आयोजन होगा। संविधान निर्माता डा0 भीमराव अम्बेडकर जी के योगदान पर चर्चा होगी।  जिला, शहर, नगर, जिले के सभी ब्लाक, शहर, नगर के सभी वार्ड, सभी न्याय पंचायत एवं ग्राम सभा स्तर पर सदस्यता अभियान चलाया जायेगा। हर सदस्यता टीम प्रतिदिन 25 नये सदस्य बनायेगी। इसके लिए मिस्ड कॉल नंबर पर नये सदस्य द्वारा मिस्ड कॉल कराना अनिवार्य होगा। शहर के प्रमुख बाजारों, बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों आदि पर कैनोपी लगाकर सदस्यता अभियान चलाया जायेगा। महिला कॉलेजों, महाविद्यालयों के सामने ’’लड़की हूँ, लड़ सकती हूँ’’ बैनर के तहत सदस्यता अभियान चलाते हुए कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी जी का संदेश छात्राओं तक पहुँचाया जायेगा।
कांग्रेस सदस्यता महाअभियान की बैठक में मुख्य रूप से पूर्व विधायक अम्बिका सिंह, राम जियावन, रामभवन शुक्ल, अनिरूद्ध त्रिपाठी,  विश्वनाथ चौधरी, ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ‘ज्ञानू’  राज बहादुर निषाद, अंकित कुमार, राहुल चौधरी, संदीप श्रीवास्तव, रामचन्द्र चौहान, सोमनाथ पाण्डेय, रविन्द्र सिंह राजन, महफूज अली, सलाउद्दीन, अच्छेलाल गुप्ता, आदित्य त्रिपाठी, आदर्श पाठक, लालजीत पहलवान, अमर बहादुर, तप्पे बाबा, राज सिंह, अनुराग पाण्डेय, बबिता शुक्ल, अभिषेक सिंह सूर्यबंशी, रामनिवास तिवारी, वीरेन्द्र प्रताप सिंह, शौकत अली के साथ ही कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे।