ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

आधा दर्जन से ज्यादा मोटरसाइकिलों को छुअ्टा सांड ने रौंद कर पहुंचायी हजारों की क्षति, अधिशाषी अधिकारी के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर न्याय दिलाने की मांग

नगर पालिका की उदासीनता बना लोगों के जान का आफत

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

मीडिया दफ्तर के सामने खड़ी आधा दर्जन से ज्यादा मोटरसाइकिलों को छुअ्टा सांड के द्वारा रौंदकर क्षति पहुंचाने के मामले में पत्रकार अशोक श्रीवास्तव ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर नगरपालिका के अधिशाषी अधिकारी के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर न्याय दिलाने की मांग किया है। पुलिस अध्ीक्षक एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली को भेजे रजिस्टर्ड प्रार्थना पत्र में अशोक श्रीवास्तव ने लिखा है कि उनके मालवीय रोड पर एलआईआईसी आफिस के निकट स्थित कार्यालय पर 16 नवम्बर की शाम करीब 06.00 बजे दफ्तर के सामने करीब आधा दर्जन मोटरसाइकिलें खड़ी थीं।

अचानक दो छुट्टा सांड आपस में लड़ते हुये आये और वाहनों को धकेलते हुये आगे निकल गये। मौके पर कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गये। इसमे मेरी मोटरसाइकिल यूपी 51 एवी 7674 में भी नुकसान हुआ है। यह नगरपालिका प्रशासन की लापरवाही के चलते हुआ है। आये दिन ऐसी घटनायें शहरी क्षेत्र में हो रही हैं। अशोक श्रीवास्तव ने यह भी लिखा है कि मामले में एफआईआर दर्ज कराने के लिये तहरीर लेकर कोतवाली गया, लेकिन प्रभारी निरीक्षक ने यह कहकर वापस लौटा दिया कि हम सरकारी कर्मचारी के खिलाफ एफआईआर नही दर्ज करेंगे। अशोक श्रीवास्तव ने प्रकरण को गंभीर और व्यापक जनहित से जुड़ा बताते हुये मुकदमा दर्ज करने का निर्देश जारी करने का आग्रह किया है जिससे उन्हे न्याय मिले और लापरवाह अधिकारियों और कर्मचारियों को सबक मिल सके।