ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

तीन दिन के भीतर प्रस्तुत करें जिला पर्यावरण योजना- जिलाधिकारी

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

जिलाधिकारी श्रीमती सौम्या अग्रवाल ने तीन दिन के भीतर जिला पर्यावरण योजना तैयार कर प्रस्तुत करने के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है। कलेक्टेªट सभागार में आयोजित पर्यावरण समिति की बैठक में उन्होने कहा कि राष्ट्रीय हरित ट्रिव्युनल के निर्देश पर इसे तैयार किया जा रहा है ताकि भविष्य की परेशानियों से बचा जा सकें। इसमें सालिड वेस्ट मैनेजमेण्ट, वायु एंव ध्वनि प्रदूषण को नियंत्रित रखने के उपाय किए जायेंगे। उन्होने बताया कि नगर निकाय तथा ग्रामीण क्षेत्र की अलग-अलग योजना तैयार की जायेंगी।
बैठक का संचालन डीएफओ नवीन कुमार शाक्य ने किया। उन्होने कहा कि नगर निकायों द्वारा गीला एवं सूखा कूड़ा अलग-अलग ए कत्र करके निस्तारण करना होगा। इसके अलावा लोगों को गीला एवं सूखा कूड़ा अलग-अलग एकत्रित करने के लिए जागरूक करना होगा। इसके लिए आवश्यक होने पर अलग से बजट की मांग की जा सकती है। इसी प्रकार ग्राम्य विकास, पंचायती राज, पीडब्ल्यूडी, जल निगम, श्रम, उद्योग, परिवहन, स्वास्थ्य, प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड द्वारा अलग-अलग कार्ययोजना तैयार की जायेंगी।
पर्यावरण जिला प्लान में प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेण्ट, मलवा मैनेजमेण्ट, वायोमेडिकल वेस्ट, हेजार्डस वेस्ट, ई-वेस्ट, एअर क्वालिटी तथा वाटर क्वालिटी, ध्वनि प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए विभागों द्वारा उपाय किए जायेंगे।  बैठक में एडीएम अभय कुमार मिश्र, ईओ अखिलेश त्रिपाठी, उदय प्रकाश पासवान, अरूण प्रकाश चौबे एवं विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहें।