ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

किसान आन्दोलन का एक वर्ष पूरा, मांगे पूरी न होने तक जारी रहेगा आन्दोलन-दिवान चन्द पटेल

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा दिल्ली की सरहद पर चलाये जा रहे किसान आन्दोलन का एक वर्ष पूरा होने पर भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश सचिव दिवान चन्द पटेल  ने कहा कि किसान पहले चरण की बड़ी लड़ाई जीत गये हैं और वह दिन दूर नहीं जब एमएसपी पर कानून बनाने की गारंटी, बिजली, पराली, शहीद किसानों को मुआवजा आदि के मुद्दों पर सरकार को निर्णय लेना ही होगा।
यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दिवान चन्द पटेल  ने कहा कि किसान आन्दोलन केवल आर्थिक मोर्चे पर अधिकार हासिल करने मात्र का आन्दोलन नहीं रह गया है, कुछ राजनीतिक दलों ने षड़यंत्रपूर्वक किसानों को जाति, धर्म, सम्प्रदाय क्षेत्रवाद में विभाजित करने की जो साजिश रची थी वह भी एक वर्ष के भीतर विफल हो गया। हिन्दू, मुसलमान, सिख, इसाई देश के सभी जाति, धर्म के लोगों का किसानों को समर्थन मिला, पाकिस्तानी, खालिस्तानी, आतंकवादी, आन्दोलनजीवी कहने पर भी वे डिगे नहीं। तीन काले कृषि कानूनों की वापसी प्रक्रिया शुरू होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुये दिवान चन्द पटेल  ने कहा कि यदि सरकार ने समय से किसानों की मांग मान लिया होता तो साढे सात सौ किसानोें की शहादत न होती। कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा केन्द्रीय नेतृत्व के आवाहन पर आन्दोलन तब तक जारी रहेगा जब तक सरकार किसानों की अन्य मांगों को पूरा नहीं कर देती।