ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

नाती के हत्या मामले में बाबा जगराम ने मुख्यमंत्री, अपर पुलिस महानिदेशक से लगाया न्याय की गुहार

पुलिस उच्चाधिकारियों के आदेशों की भी अनसुनी कर रही है सोनहा पुलिस

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

नाती के हत्या मामले में दोषियों को दण्ड दिलाने और परिवार की रक्षा के लिये जगराम एसपी से लेकर आई.जी. तक गुहार लगा रहा है किन्तु सोनहा पुलिस उच्चाधिकारियों के आदेशों की भी अनसुनी कर रही है। पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाने के बाद जब जगराम की आवाज अनसुनी कर दी गई तो उसने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर और अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन से मिलकर न्याय की गुहार लगाया है।
नाती के अपहरण एवं हत्या की घटना से दुःखी सोनहा थाना क्षेत्र के दरियापुर जंगल टोला उकड़हवा निवासी जगराम ने ने कहा है कि गत 15 मई 2021 को उसके ढाई वर्षीय नाती रितेश का अपहरण कर हत्या कर दिया गया। इस संगीन मामले में पुलिस ने दो लोगों संदीप और पार्वती को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जब से पार्वती जमानत पर रिहा होकर आयी है वह लगातार उन्हें और परिवार के सदस्यों एवं गवाहों  को  जान माल की धमकियां दे रही है।  यही नहीं उसके घर पर चोरी भी हो गई किन्तु पुलिस मामले में मुकदमा तक दर्ज नहीं कर रही है, उल्टे जगराम के परिजनों को ही धमकाया जा रहा है।
पत्र में जगराम ने कहा है कि पार्वती, उसका भाई सोनहा थाना क्षेत्र के सोनहटिया निवासी हरिहर पुत्र बहादुर आदि उसके पुत्र जवाहिर एवं गवाहों को  हत्या की धमकी देते हैं कि तुम लोगों का भी हश्र रितेश जैसा करेंगे।  इससे परिवार के लोग और गवाह डरे सहमे हैं। जगराम ने मांग किया है कि उक्त आरोपियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई कर उसके परिवार और गवाहों की सुरक्षा कराया जाय । जगराम ने बताया कि पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन ने उसे न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया है।