ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

विश्व संवाद परिषद ने डॉ ए.के.वर्मा को किया गया सम्मानित

योग प्राकृतिक चिकित्सा से मिलेगी निरोगी काया
कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।
विश्व संवाद परिषद योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव में चलाए जा रहे रोग मुक्त भारत अभियान के तहत कटेश्वर पार्क बस्ती में विश्व संवाद परिषद योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर डॉ नवीन सिंह के द्वारा मुख्य अतिथि टीबी हॉस्पिटल बस्ती के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ ए.के.वर्मा को “आरोग्य आस्था सम्मान” सर्टिफिकेट एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया ।
डॉ एके वर्मा जी ने बताया कि योग एवं नेचरोपैथी एक्यूप्रेशर एक ऐसी विधा है जिसका कोई दुष्प्रभाव नहीं है अगर हम योग से नियमित रूप से जुड़े रहे तो हमारा शरीर निरोगी काया होगी योग एक पूर्ण चिकित्सा विज्ञान है हम सभी को नियमित रूप से योग करना चाहिए जिससे हमारा मन मस्तिष्क और शरीर स्वस्थ रहेगा।
कार्यक्रम में अवधेश मिश्र, राम मोहन पाल ,अशोक गुप्ता ,डॉ श्रवण कुमार, तिलक राज, एवं जय प्रकाश सिंह आदि सदस्य मौजूद रहे।