Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि...

शिक्षक शांतिभूषण की स्मृति में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजेता पुरस्कृत

शिक्षक की स्मृति में ऐसे आयोजन महत्वपूर्ण- जगदीश शुक्ल

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पूर्व जनपदीय मंत्री स्वर्गीय शांतिभूषणनाथ त्रिपाठी की स्मृति में शनिवार को बीआरसी हर्रैया पर जनपद स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों में पुरस्कार वितरण कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जगदीश शुक्ल ने मुख्य अतिथि के रूप में छात्रों को मेडल, प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत करते हुये कहा कि एक शिक्षक की स्मृतियों को ताजा रखने के लिये ऐसे आयोजनों को बढावा देने की जरूरत है।
संघ के जिला मंत्री बालकृष्ण ओझा ने कहा कि शांति भूषणनाथ त्रिपाठी के रूप में जनपद ने एक सुयोग्य शिक्षक और संगठनकर्ता खो दिया। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के माध्यम से यह आयोजन उनकी स्मृतियों को ताजा कर देता है। इस मौके पर संघ के कोषाध्यक्ष दुर्गेश यादव एवं उपाध्यक्ष सुधीर तिवारी ने कहा कि क्रूर नियति ने तीन वर्ष पूर्व शांति भूषणनाथ त्रिपाठी को हमसे छीन लिया था।
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में महिमा चौधरी, दिव्यांश कुमार, आंचल चौधरी, फुजैल खान प्रथम और इच्छा पाण्डेय, सत्यम जायसवाल, रागिनी यादव, पवन चौधरी द्वितीय स्थान पर रहे। इस मौके पर मुख्य रूप से शिव प्रकाश सिंह, प्रवीन श्रीवास्तव, रजनीश यादव, राजकुमार तिवारी, रामसागर वर्मा, मीरा चौधरी, मो. मुस्तकीम, श्रुति त्रिपाठी, शेषनाथ यादव सहित अनेक शिक्षक, छात्र, अभिभावक शामिल रहे।