ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

भाजपा नेता रमाकान्त ने कप्तानगंज में तेज किया सम्पर्क अभियान

बनाया संवाद, कहा- अवसर मिला तो कप्तानगंज क्षेत्र का होगा बेहतर विकास

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

विधानसभा चुनाव को देखते हुये राजनीतिक सक्रियता बढ गई है। जरूरतमंदों में कम्बल वितरण एवं पीड़ितों का सहयोग कर कप्तानगंज क्षेत्र की जनता में जगह बनाने वाले भाजपा नेता रमाकान्त पान्डेय ने सोमवार को कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र के अनेक क्षेत्रों में सघन भ्रमण किया। लोगों से बातचीत में रमाकान्त ने कहा कि उनके लिये राजनीति जन सेवा का       माध्यम है। यदि पार्टी ने अवसर दिया तो कप्तानगंज से चुनाव मैंदान में उतरूंगा। कहा कि झूठा वायदा करने से कोई लाभ नहीं है, यदि मतदाताओं का समर्थन मिला तो विधायक के रूप में उनके मन में क्षेत्र के विकास के लिये अनेक संकल्प है। विशेषकर शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन, लघु उद्योग, स्वरोजगार का विस्तार उनकी प्राथमिकता है।
भाजपा नेता रमाकान्त पान्डेय ने कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र के हलुआ  बाजार , बेलवरिया , बभनान ,गौर, टिनिच , दुबौला ,  जलेबीगंज , मुसहा ,महराजगंज, कप्तानगंज,  ओझागंज , संसारीपुर,, हडही ,पचपेडवा, केशवापुर, पैकोलिया , आदि जगहो पर ग्रामीणों, व्यापारियों, किसानों, युवाओं सहित समाज के विभिन्न वर्गो से सीधा संवाद बनाया और उनकी परेशानियों को भी सुना।  पण्डोही मौर्य , राजमणी वर्मा, शिवकुमार , सुनील कुमार  यादव दुःखरन पाल, बब्लू प्रधान प्रति निधि बेलघाट, रवी पान्डेय, आदर्श (मन्टू), शशिकान्त पान्डेय अनिल कुमार गौतम, सदानन्द के साथ ही क्षेत्रीय नागरिक शामिल रहे।