ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

टेट परीक्षा शीघ्र कराने की मांग को लेकर युवा समाजवादियोें ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष मो. जावेद के संयोजन में सोमवार को सपा के फ्रन्टल संगठनों के पदाधिकारियों, पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से टेट परीक्षा लीक होने के सवाल को लेकर राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। मांग किया कि पेपर लीक करने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई कर 15 दिन के भीतर पुनः टेट परीक्षा आयोजित की जाय।
ज्ञापन सौंपते हुये लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष मो. जावेद ने कहा कि प्रदेश सरकार टेट की निष्पक्ष परीक्षा करा पाने में नाकाम रही। परीक्षा रद्द होने से लाखों युवाओं, युवतियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है। कहा कि सरकार शीघ्र परीक्षा सम्पन्न कराने के साथ ही परीक्षार्थियों को परीक्षा स्थल पहुंचाने हेतु यात्रा भत्ता, रेलगाड़ी, बसों में मुफ्त यात्रा व्यवस्था उपलब्ध कराने के साथ ही सभी परीक्षार्थियों को कम से कम 5 हजार रूपये की आर्थिक क्षतिपूर्ति दिलाया जाय।
राज्यपाल को ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से युवजन सभा जिलाध्यक्ष विवेक कुमार शुक्ल, यूथ बिग्रेड अध्यक्ष अखिलेश यादव, छात्रसभा जिलाध्यक्ष अनमोल श्रीवास्तव, भोला पाण्डेय,  सुशील यादव, संदीप कन्नौजिया, अनीश, फारूख, मो. सलीम, विकास पाण्डेय, जहीर अंसारी, सफीक अंसारी, शालू, युनुस आलम, गोरख यादव, सर्वेश यादव, डी.के. चौधरी, रजनीश यादव, विकास यादव के साथ ही पार्टी  के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे।