ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

डीएम ने हरी झण्डी दिखाकर किया एलईडी वैन को रवाना

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

जिलाधिकारी श्रीमती सौम्या अग्रवाल ने उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के प्रचार-प्रसार अभियान के अन्तर्गत जनपद में एल0ई0डी0 वैन, को हरी झण्डी दिखाकर कलेक्टेªट परिसर से रवाना किया। इस वैन के द्वारा मिशन वीडियो/विज्ञापन लगातार प्रदर्शित किया जायेंगा तथा एक नुक्कड़-नाटक द्वारा मिशन के कार्यक्रमों के सम्बन्ध में जागरूकता प्रसारित की जायेंगी।
जिला प्रबन्धक चन्द्रवीर सिंह ने बताया गया कि आज नगर चौराहा, कप्तानगंज एवं हर्रैया में कौशल विकास जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न करेगी तथा दिनांक 30 नवम्बर 2021 को सल्टौवा गोपालपुर, भानपुर चौराहा, रूधौली व पैड़ा में एल0ई0डी0 वैन द्वारा विडियो/विज्ञापन तथा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जायेगा।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 राजेश कुमार प्रजापति, प्रभारी प्रधानाचार्य मस्तराम वर्मा, वरिष्ठ कार्यदेशक राजेश प्रताप सिंह, रामपति, जिला सेवायोजन अधिकारी अवधेन्द्र कुमार वर्मा, सुरेन्द्र कन्नौजिया क0आ0, अनुदेशक हनुमान प्रसाद मिश्र, हरिशंकर, अनूप कुमार, हरिकिशोर पाण्डेय,  अभिषेक श्रीवास्तव, रणन्जय सिंह, राहुल कुमार उपस्थित रहें।