ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

विश्व एड्स दिवस की पूर्व संध्या पर डीएम ने किया टोलफ्री नम्बर 1097 एड्स हेल्पलाइन का लोगो भेंट

इस कार्य में कठिनाई आने पर दी जायेगी उन्हें प्रशासन द्वारा हर सम्भव सहायता 

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

 विश्व एड्स दिवस की पूर्व संध्या पर कलेक्ट्रेट सभागार में गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसका सुभारम्भ जिलाधिकारी श्रीमती सौम्या अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर उन्हें जिला एड्स नियंत्रण समिति द्वारा टोलफ्री नम्बर 1097 एड्स हेल्पलाइन का लोगो भेंट किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि इस नम्बर पर काल करके कोई भी व्यक्ति एड्स के बारे में जानकारी निःशुल्क प्राप्त कर सकता है। मरीज सम्बन्धी सभी जानकारी गोपनीय रखी जायेगी। उन्होंने समिति के अधिकारियों तथा स्वयंसेवी संस्थाओं से अपील किया कि वे एड्स रोगियों को चिन्हित करने मे अधिक से अधिक सक्रियता दिखायें तांकि इस जानलेवा बीमारी को फैलने से रोका जा सके। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि इस कार्य में कठिनाई आने पर उन्हें प्रशासन द्वारा हर सम्भव सहायता दी जायेगी।

            जिलाधिकारी ने गोष्ठी मे आये हुये समिति के सदस्यों तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से एड्स नियंत्रण अभियान में बेहतर कार्य करने के सम्बन्ध में सुझाव लिये। इस सम्बन्ध में उन्होंने जहां एक ओर ए.सी.एम.ओ. डा0 फखरेयार हुसेन, डा0 राम प्रकाश सी.एम.एस. डा0 सुषमा सिन्हां, प्रधानाचार्या नीलम सिंह, रोटरी क्लब के अध्यक्ष मयंक श्रीवास्तव से सुझाव प्राप्त किया वहीं दूसरी ओर जिला अस्पताल मे कार्यरत काउन्सलर शिवानी श्रीवास्तव, शिवांगी शुक्ला, सपना सिंह, प्रज्ञा पाण्डेय, सुनीता देवी, प्रशान्त से भी सुझाव प्राप्त किये। इस दौरान जिलाधिकारी को पता चला कि वर्ष 2020 में हर्रैया सी.एच.सी. द्वारा एक एड्स रोगी गर्भवती महिला का प्रसव कराने से मना कर दिया गया था। जिलाधिकारी ने ए.सी.एम.ओ. को इस प्रकरण की जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया।

            जिलाधिकारी ने कड़े निर्देश दिये हैं कि इस प्रकार किसी भी रोगी को चिकित्सा सुविधा से वंचित नहीं किया जायेगा। इस प्रकरण में दोषी पाये जाने पर सम्बन्धित कर्मचारी के विरुद्ध कार्यवाही की जायेगी। जिले मे मेडिकल कालेज रामपुर, सी.एच.सी. गौर, बनकटी, परसुरामपुर, रुधौली, बहादुरपुर, कप्तानगंज, हर्रैया में काउन्सलिंग तथा जांच (आई.सी.टी.सी.) तथा जिला अस्पताल में  आई.सी.टी.सी. एवं ए.आर.टी. सेण्टर की सुविधा उपलब्ध है। जिला महिला चिकित्सालय में माता पिता से बच्चे में एचआईवी ट्रांसमिशन  के नियंत्रण (पी.पी.टी.सी.टी.) की सुविधा उपलब्ध है। ए.आर.टी. सेण्टर से 4557 एचआईवी मरीज दवा प्राप्त कर रहे हैं।

            जिलाधिकारी ने एचआईवी एवं क्षय रोग (टी.बी.) के संयुक्त 567 मरीजों को नियमित रूप से समय से ए.आर.टी सेण्टर के माध्यम से दवा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि संक्रमित बच्चों को भी उनके घर पर दवा उपलब्ध करायी जाय। उल्लेखनीय है कि कोविड-19 की आर.टी.पी.सी.आर. जांच के दौरान पिछले दो वर्ष में 9300 टी.बी. रोगी मिले हैं। इसमें वर्ष 2019-20 में 4900 तथा 2020-21 में 4400 मरीज मिले। जिलाधिकारी ने कहा कि ऐसे सभी मरीजों की सूची उपलब्ध करायें तांकि उन्हें राशनकार्ड एवं अन्य शासकीय योजनाओं की सुविधा उपलब्ध करायी जा सके। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि एड्स नियंत्रण के लिये त्रैमासिक गोष्ठी आयोजित की जाय।