Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

7 को आयोजित किसान सम्मेलन में हिस्सा लेंगे छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री चौधरी भूपेश बघेल

बस्ती में कांग्रेस का किसान सम्मेलन 7 को

कांग्रेस हर मोड़ पर किसानों के साथ- अंकुर वर्मा

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल 7 दिसम्बर मंगलवार को बस्ती आयेंगे। वे  रूधौली विधानसभा क्षेत्र के वैडवा समय माता दरबार भानपुर के निकट  दिन में 11 बजे से किसान सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे। रविवार को कांग्रेस पार्टी कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता में यह जानकारी देते हुये कांग्रेस अध्यक्ष अंकुर वर्मा ने बताया कि पार्टी किसान हितों के सवाल पर लगातार संघर्ष कर रही है, पार्टी हर मोड़ पर किसानों के साथ है। अन्नदाताओं को उनका अधिकार मिले, गन्ने की उचित कीमत, त्वरित खरीदारी, भुगतान की व्यवस्था हो,  धान, गेहूं क्रय केन्द्रों से किसानों का अनाज प्राथमिकता से खरीदा जाय ऐसे अनेक विन्दुओं को लेकर पार्टी किसानों के बीच लगातार सक्रिय है। बताया कि छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री चौधरी भूपेश बघेल ने अपने राज्य के किसानों के लिये अनेक व्यवहारिक कदम उठाये हैं, ऐसे में यह किसान सम्मेलन स्वयं में किसानों को वैचारिक दृष्टि से और समृद्ध बनायेगा।
कांग्रेस अध्यक्ष अंकुर वर्मा ने बताया कि सम्मेलन की सफलता के लिये तैयारियां पूरी की जा रही है। पार्टी पदाधिकारियों में दायित्वों का वितरण कर दिया गया है।
पत्रकारों से बातचीत में कांग्रेस के प्रदेश महासचिव  जयकरण वर्मा ने बताया कि किसान सम्मेलन  से पार्टी को मजबूती मिलेगी और स्पष्ट संदेश जायेगा कि कांग्रेस किसानों के साथ है।  छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री चौधरी भूपेश बघेल  ने जमीनी स्तर पर अपने राज्य में किसानोें के उत्थान के लिये अनेक प्रभावी कदम उठाये हैं।
प्रेस वार्ता में कांग्रेस के प्रदेश सचिव कर्मराज यादव, पूर्व विधायक अम्बिका सिंह, रामजियावन, बसंत चौधरी, प्रशान्त पाण्डेय जुबेर शेख आदि शामिल रहे।