Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

पूजन के साथ मुण्डेरवा चीनी मिल में पेराई शुरू

भाजपा किसान हितों के प्रति समर्पित-श्रीराम चौहान

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

रविवार से  मुण्डेरवा चीनी मिल  के नए पेराई सत्र का रविवार वैदिक  मंत्रोच्चार के बीच शुभारभ हुआ। राज्य मंत्री श्रीराम चौहान और बस्ती सदर विधायक दयाराम चौधरी ने डोंगा पूजन के साथ पेराई सत्र शुरू किया। जन प्रतिनिधियों व अधिकारियों ने डोंगे में गन्ना डाला और इसके साथ पेराई शुरू हो गई।
राज्यमंत्री श्रीराम चौहान ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार ने पिछले साढ़े चार वर्ष में बंद मिलों को चालू कर  सूबे की चीनी उद्योग के क्षेत्र में रही पहचान को पुनः  वापस दिलाने की कोशिश की है। भाजपा विधायक दयाराम चौधरी ने कहा कि  मुण्डेरवा चीनी मिल शुरू हो जाने से क्षेत्र कि किसानों, नौजवानों, व्यापारियों का बड़ा सपना साकार हो गया। इस मिल से अनेक परिवारों की जीविका चलती है। वर्षो बाद किसानों के चेहरों पर मुस्कान आयी। कहा कि गन्ना किसानों के समक्ष यदि कोई समस्या आती है तो उसका प्राथमिकता से निराकरण कराया जायेगा। कहा कि पेराई के साथ ही मिल के अधिकारी सुनिश्चित कर लें कि गन्ना किसानों को समय से भुगतान मिले क्योंकि गन्ना केवल फसल नहीं किसानों का दूसरा बेटा है। कहा कि भाजपा ने  मुण्डेरवा मिल चलवाने का अपना वायदा पूरा किया। यह प्रसन्नता की बात है कि समय से पेराई सत्र शुरू हो गया है।
इस मौके पर मिल के प्रधान प्रबंधक ब्रजेंद्र द्विवेदी ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त  किया। 73.23 लाख कुंतल गन्ने की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पर्ची का आवंटन शुरू हो गया है। जिला गन्ना अधिकारी मंजू सिंह ने कहा कि पर्चा आवंटन से लेकर गन्ने के तौल में कोई असुविधा न हो, इस लिहाज से सभी आवश्यक उपाय किए गए हैं।  इस मौके पर  पूर्व विधायक राजमणी पाण्डेय, भाकियू प्रदेश सचिव दिवान चन्द पटेल, अजय कुमार श्रीवास्तव,  मोहंती दूबे, सीसीएम कुलदीप द्विवेदी,ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक डा. उपेंद्र कुमार,सचिव, प्रदीप सिंह, जगदम्बा चौधरी, रवि श्रीवास्तव, आशीष चौधरी, अजय पाण्डेय, राम बहादुर वर्मा, रामरूप चौधरी, गोविन्द दूबे, सुनील कन्नौजिया, बजरंगी चौधरी, गणेश चौधरी, खुद्दी तिवारी, लालचंद चौधरी, श्रुति अग्रहरि समेत अन्य अधिकारी व पंचायत प्रतिनिधि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।