आगामी 11 एवं 12 दिसम्बर को जिले के सभी इण्टर कालेज में आयोजित किया जायेंगा कोविड-19 टीकाकरण का कैम्प

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

आगामी 11 एवं 12 दिसम्बर को जिले के सभी इण्टर कालेज में कोविड-19 टीकाकरण का कैम्प आयोजित किया जायेंगा तथा अधिक से अधिक लोगों का टीकाकरण कराया जायेंगा। उक्त निर्देश जिलाधिकारी श्रीमती सौम्या अग्रवाल ने दिये है। वे कलेक्टेªट सभाकक्ष में कोविड-19 वैक्सीनेशन के संबंध में विद्यालयों के प्रधानाचार्यो/प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर रही थी। बैठक में उन्होने डीआईओएस को निर्देश दिया कि सभी विद्यालयों मंे टीकाकरण से छूटे हुए बच्चों एंव उनके अभिभावको की सूची तैयार की जायेंगी। उसमें कोविशील्ड तथा कोवैक्सीन टीकाकरण वाले व्यक्तियों का अलग-अलग सूचना दर्ज होनी चाहिए।
उन्होने निर्देश दिया कि सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य/प्रतिनिधि 09 दिसम्बर को इस संबंध में आयोजित बैठक में समस्त सूचनाओं के साथ प्रतिभाग करेंगे, जिससे वैक्सीनेशन को सफल बनाया जा सकें। उन्होने कहा कि शतप्रतिशत टीकाकरण कराना हमारा लक्ष्य है। इसमें सभी की सहभागिता अनिवार्य है। उन्होने बताया कि जिले में 16 जनवरी से 45 वर्ष आयु के अब तक 901098 लोगों का टीकाकरण कराया गया है। इसी प्रकार 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को 17 मई से अब तक 1112468 लोगों का टीकाकरण कराया गया है। अभी भी बहुत से लोग टीकाकरण से वंचित है।
उन्होने कहा कि कोविड-19 के नयी लहर ओमीक्रोन भारत में प्रवेश कर गया है। कोविड से बचाव के लिए टीकाकरण एक मात्र सुरक्षित उपाय है। इस लिए 18 वर्ष आयु के ऊपर सभी व्यक्तियों को टीका लगवाया जाना आवश्यक है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा कैम्प आयोजित किए जा रहे है। 11 एवं 12 दिसम्बर को सभी इण्टर कालेज में कैम्प आयोजित होंगे, जहॉ पर लोग टीका लगवा सकंेगे।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि टीकाकरण के साथ ही मतदाता जागरूकता का कार्यक्रम भी सभी विद्यालयों को कराना हैै। प्रधानाचार्यगण मतदाता बनाने के साथ ही सेल्फी प्वांइन्ट, नुक्कड नाटक, आलेख, वाद-विवाद प्रतियोगिता जैसे कार्यक्रमों का आयोजन कराकर लोगों को जागरूक करें, जिससे आगामी निर्वाचन में अधिक से अधिक मतदान हो सकें। बैठक में डीआईओएस डीएस यादव, बीएसए जगदीश शुक्ल सहित  विद्यालयों के प्रधानाचार्य/प्रतिनिधि उपस्थित रहें।

ब्रेकिंग न्यूज़
पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन