ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

विधायक संजय ने चलाया स्वच्छता अभियान, कहा गोरखपुर खाद कारखाने से समृद्ध होगा पूर्वान्चल

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

रूधौली विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भानपुर के परिसर में स्वच्छता अभियान चलाने के साथ ही मरीजों में फल वितरण किया। उन्होने  चिकित्सकों के  जजर्र आवासों का हो रहे जीर्णोद्धार का निरीक्षण कर कार्यों को गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ पूरा करने का निर्देश दिय।
विधायक संजय प्रताप ने रूधौली क्षेत्र के नागरिकों से आग्रह किया कि वे बड़ी संख्या में गोरखपुर खाद कारखाना के उद्घाटन में हिस्सा लें। कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयास से गोरखपुर खाद कारखाना शुरू हो चुका है और एम्स खुल जाने से अब पूर्वान्चल के मरीजों को  इलाज के लिये महानगरों के लिये भटकना नहीं पड़ेगा। कहा कि गोरखपुर खाद कारखाना शुरू होने से इस अंचल के युवाओं को जहां रोजगार के अवसर मिल रहे हैं वहीं प्रगति के नये द्वार खुलें है।
स्वच्छता अभियान एवं क्षेत्रीय नागरिकों से गोरखपुर चलने के आवाहन के दौरान विधायक संजय के साथ मुख्य रूप से मनोज सिंह, अनिल सिंह, बलराम सिंह, अनिल चौधरी, अतुल, प्रशान्त सिंह, मंटू दूबे, मोनू पाठक, विकास शर्मा आदि शामिल रहे।