ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

महिलाओं के साथ-साथ पुरूषों को भी होनी चाहिए महिला अधिकार एवं कानून की जानकारी- राजेश मोदक

1090 महिला हेल्प लाईन संबंधी एल.ई.डी. प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखा कर किया गया रवाना

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

महिलाओं के साथ-साथ पुरूषों को भी महिला अधिकार एवं कानून की जानकारी होनी चाहिए। इससे महिलाओं के प्रति अपराध को रोकने में सहायता मिलंेगी। उक्त विचार पुलिस महानिरीक्षक राजेश मोदक डी राव ने व्यक्त किया। वे कोतवाली में 1090 महिला हेल्प लाईन संबंधी एल.ई.डी. प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाने के बाद समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होने कहा कि प्रचार वाहन शहर एंव ग्रामीण क्षेत्र में जायेंगा तथा लोगों को महिलाओं के अधिकारों के प्रति सजग करेंगा। उन्होने निर्देश दिया है कि जनपद के सभी इण्टर कालेज में भी इस वाहन को भेजा जाय ताकि वहॉ पढने वाले छात्र-छात्राओं को जागरूक किया जा सकें।
पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि महिलाओं संग होने वाले अपराध पर नियत्रंण के सम्बन्ध में जारी हेल्प लाइन नम्बर 1090 पर कोई भी महिला काल करके अपनी समस्या बता सकती है। उसके द्वारा दी गयी सूचना को गोपनीय रखते हुए तत्काल कार्यवाही करायी जायेंगी। उन्होने बताया कि एक वाहन जिले में तथा एक वाहन मण्डल के अन्य जिलों में संतकबीर नगर तथा सिद्धार्थनगर संचालित की जायेंगी।
उन्होने कहा कि एल.ई.डी. वैन में डिजिटल सामग्री के माध्यम से कॉलेज, विद्यालय, चौराहे, बाजार आदि भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर महिला सहायता/जागरुकता हेल्प लाइन नम्बर 1090 का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जायेगा । इसके द्वारा डिजिटल विडियो सामग्री के माध्यम से बालिकाओं/महिलाओं को उनके अधिकार व उनकी आत्म सुरक्षा के सम्बन्ध में भी जागरुक किया जायेगा ।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी सदर श्री शक्ति सिंह, प्रधानाचार्य नीलम सिंह, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली आर.एस. राय, थानाध्यक्ष महिला थाना भगवन्ती पाण्डेय, मो0 अकरम, प्रधानाचार्य कस्तूरबा गांधी विद्यालय माधुरी तिवारी, ममता सिंह, प्रधानाचार्य बेगम खैर इण्टर कॉलेज व जनपद बस्ती की सम्मानित महिलायें तथा छात्र-छात्रायें उपस्थित रहें।