समाजवादियों ने किया बाबा साहब को नमन्

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

समाजवादी पार्टी कार्यालय पर बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के परिनिर्वाण दिवस  पर उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुये उन्हें याद किया गया। पार्टी जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव  ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर ने शिक्षित बनोे, संघर्ष करो का जो नारा दिया था उस दिशा में पार्टी संगठन को मजबूती देने की जरूरत है। सशक्त संगठन, बूथ स्तर पर मजबूती के आधार पर ही पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में सफलता अर्जित कर सकेगी।
बाबा साहब को नमन् करते हुये जमील अहमद, जावेद पिण्डारी, अरविन्द सोनकर, मो. सलीम आदि ने  कहा कि  देश का किसान अपने भविष्य की सुरक्षा चिन्ता को लेकर सड़क पर है, मंहगाई की स्थिति दयनीय है, कानून व्यवस्था की हालत बदतर है। ऐसे में सपा कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्रों, बूथों पर रणनीति बनाकर कार्य करना होगा। बाबा साहब ने हमें जो संवैधानिक अधिकार दिये हैं उसकी रक्षा के लिये सजगता जरूरी है।
बाबा साहब को नमन् करने वालों में मो. जावेद, विवेक शुक्ल ‘पिन्टू’ अखिलेश यादव, शहाबुद्दीन, भोला पाण्डेय,  अनीश, मो. साहिर, सुशील यादव, आमिश खान, भोलू खान, शालू, मुरलीधर पाण्डेय, सिकन्दर आदि शामिल रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी