ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

शिवसेना ने मनाया शौर्य दिवस, कहा अब काशी, मथुरा की बारी

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

शिवसेना की बैठक सोमवार 6 दिसम्बर को जिला प्रमुख प्रमोद पाण्डेय की अध्यक्षता में निर्मली कुण्ड में सम्पन्न हुई। जिला प्रमुख प्रमोद पाण्डेय ने कहा कि लम्बे संघर्ष और कारसेवको के बलिदान के बाद श्री अयोध्या धाम में श्रीराम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ। अब काशी विश्वनाथ और मथुरा की बारी है कि इन मंदिरों के पास से अवैध अतिक्रमण हटाया जाय तभी सच्चे रूप में शौर्य दिवस साकार होगा।
शिवसेना की बैठक में मुख्य रूप से शिवेश शुक्ल, बलराम प्रजापति, रामभरत यादव, हरिश्चन्द्र, संजय कुमार, शनि यादव, प्रवेश सिंह, भवानी सेना जिला प्रमुख चन्द्रावती, ऊषा गुप्ता, मालती देवी, फूलमती देवी, प्रेमा, लक्ष्मी आदि शामिल रहे।