मॉक ड्रिल के जरिए परखेंगे कोविड से निपटने की तैयारियां

−     17 व 18 दिसम्बर को विभिन्न चिकित्सालयों में होगी मॉक ड्रिल

−     स्वास्थ्य इकाइयों के भौतिक पर्यवेक्षण के साथ ही होगी ड्रिल

कबीर बस्ती न्यूज,संतकबीरनगर।उ0प्र0।

कोविड की संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए की गई तैयारियों को परखने के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन जिले की विभिन्न स्वास्थ्य इकाइयों पर किया जाएगा। 17 व 18 दिसम्बर को जनपद में होने वाली इस ड्रिल के दौरान यह निर्धारित किया जाएगा कि कोविड मैनेजमेंट के लिए जिले में सुविधाएं बेहतर हैं या नहीं।

उत्तर प्रदेश शासन के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद  ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को भेजे पत्र में दिशा-निर्देश दिया है कि कोविड की संभावित तीसरी लहर व बच्चों में कोविड के संक्रमण के प्रबन्धन की तैयारियों के लिए मॉक ड्रिल आयोजित की जाए।  मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. इन्द्र विजय विश्वकर्मा ने सभी अधीक्षकों के साथ ही  एसीएमओ वेक्टर बार्न डिजीज डॉ. वी. पी. पाण्डेय तथा एसीएमओ आरसीएच डॉ. मोहन झा को यह निर्देश दिया है कि कोविड के सम्बन्ध में आयोजित की जाने वाली इस मॉक ड्रिल को बेहतर तरीके से सम्पन्न कराएं तथा हर सीएचसी व पीएचसी पर जहां पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा वहां पर तैयारियां पूरी कर लें। टीम को हर समय सतर्क रहना होगा। वह पहले ही सारी तैयारियों तथा उपकरणों को देख लें कि वह चालू हालत में हैं या नहीं। मॉक ड्रिल की तैयारियों की भी जानकारी के साथ ही प्रशिक्षित किए गए पीआईसीयू (पीकू) स्टाफ का भी पर्यवेक्षण कर लें।

बच्चों के लिए यह हैं सुविधाएं

जिले में बच्चों के चार पिडियाट्रिक इंसेंटिव केयर यूनिट ( पीआईसीयू ) हैं। 48 बेड इंसेण्टिव केयर यूनिट के हैं जो आक्सीजन और वेण्टीलेटर से लैस हैं। इनको प्रशिक्षित आईसीयू स्टाफ द्वारा 24 घण्टे संचलित किया जाता है । हर जगह आक्सीजन की सप्लार्इ के लिए आवश्यक संसाधन हैं।

पूर्व में आयोजित मॉक ड्रिल में हुए थे पास

पूर्व में भी 12 व 13 नवम्बर को मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया था,  ताकि बच्चों के लिए आने वाली कोविड की संभावित लहर से बचा जा सके। इसके लिए  संयुक्त निदेशक शहरी डॉ. अजय कुमार गुप्ता को पर्यवेक्षण अधिकारी बनाकर भेजा गया था। उनके निर्देशान में जनपद की सभी स्वास्थ्य इकाइयां पास हुर्इ थीं।

ब्रेकिंग न्यूज़
पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन