Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

बीआरसी केन्द्र पर शिक्षकों ने प्रियंका गांधी को भेजा ज्ञापन

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ राष्ट्रीय नेतृत्व के आवाहन पर बुधवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा बीआरसी केन्द परसुरामपुर में  धरना प्रदर्शन कर पुरानी  पेंशन नीति बहाली सहित 12 सूत्रीय मांगो को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। संघ जिलाध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल ने कहा कि लम्बे संघर्ष के बावजूद केन्द्र और राज्य की सरकार शिक्षक और कर्मचारी हितों के सवाल पर चुप्पी साधे हुये हैं। यदि इस आन्दोलन के बाद मांगे न मानी गई तो आगामी 27 दिसम्बर को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर धरना देकर ज्ञापन भेजा जायेगा।
उन्होने कांग्रेकबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।स के प्रदेश उपाध्यक्ष विश्व विजय सिंह को प्रियंका गांधी को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा। कहा कि वे इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाये।
मौके पर प्रदेश सचिव कर्म राज यादव, जिला अध्यक्ष  अंकुर वर्मा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष डा.   शीला शर्मा, नर्वदेश्वर शुक्ला, राकेश मणि त्रिपाठी, सोमनाथ पाण्डेय,  आदि उपस्थित रहे। विश्व विजय सिंह ने कहा कि आपके मांग पत्र को कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी से वार्ता कर और उनके समक्ष रखकर मैं घोषणा पत्र में शामिल कराऊंगा।   कार्यक्रम सतीश शंकर शुक्ल ब्लॉक अध्यक्ष के नेतृत्व में हुआ।  मंत्री देवेंद्र वर्मा सुनील पांडे शोभाराम वर्मा दिनेश वर्मा सुखराज गुप्ता आनंद दुबे राजेश चौधरी मीडिया प्रभारी सहित परशुरामपुर ब्लाक के तमाम शिक्षक उपस्थित रहे।