ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

आयुष विभाग ने वृद्धा आश्रम में किया स्वास्थ्य परीक्षण 

 वरिष्ठ नागरिकों को 60 किट वितरण एवं ठंड के मौसम में बचने का बताएं उपाय 
कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।
वृद्ध आश्रम बनकटा में डॉ वीके श्रीवास्तव क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी की अध्यक्षता में समस्त वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया खून की कमी तथा उच्च रक्तचाप के पीड़ितों को लोहासव एवं अर्जुनारिष्ट का वितरण तथा समस्त वरिष्ठ जनों को स्वास्थ्य की सुरक्षा हेतु 60 सुरक्षा किट जिसमें चवनप्राश आयुष क्वाथ संशमनी वटी अणु तेल वितरित किया गया तथा रोग से बचाव के लिए आयुर्वेद के उपयोगी जड़ी बूटियों के बारे में अवगत कराया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉक्टर शबनम जहां चिकित्सा अधिकारी डॉ भरत जी पांडे ,दिनेश श्रीवास्तव फार्मासिस्ट ,रामचंद्र त्रिलोकी प्रसाद वृत्त एवं लालू यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वृद्धा आश्रम की संचालिका मैनेजर मीना पांडे का सराहनीय सहयोग रहा पूरे कार्यक्रम के दौरान वृद्ध आश्रम में उपस्थित समस्त आश्रम वासियों में किट किट के पाने पर हम चिकित्सकों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।