Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

किसान दिवस पर हुआ अधिकांश शिकायतों का निस्तारण, डीएम ने दिए निर्देश

कबीर बस्ती न्यूज,सिद्धार्थनगर।उ0प्र0।

जिलाधिकारी दीपक मीणा की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी पुलकित गर्ग की उपस्थिति में विकास भवन सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया।

बैठक में सर्वप्रथम उपकृषि निदेशक द्वारा पिछली बैठक की कार्यवृत्त को पढ़ा गया, जिसमें अधिकांश शिकायतों का निस्तारण करा दिया गया है। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने किसान दिवस में उपस्थित किसानों की समस्याओं को सुना गया। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि जनपद में खाद उपलब्ध है, जिलाधिकारी ने खाद की उपलब्धता एवं रैक का औचक निरीक्षण कराने का निर्देश दिया गया। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी तथा लाभार्थियों के खाते में धनराशि प्रेषित कराने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी श्री मीणा ने संबधित खण्ड विकास अधिकारी/अधिशासी अधिाकरी नगर पालिका/नगर पंचायत तथा मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी निराश्रित गोंवश को गौशाला में रखने हेतु निर्देश दिया। जिलाधिकारी से धान खरीद में की जा रही अनियमितता की शिकायत की गयी जिलाधिकारी ने जिला खाद्य विपणन अधिकारी तथा ए0आर0कोआपरेटिव को निर्देश दिया कि सहकारी समितियों तथा धान क्रय केन्द्रो का निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करे। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जिन किसानो से धान खरीद की जा रही है उनकी सूची एक सप्ताह के भीतर उपलब्ध कराते हुए भुगतान की कार्यवाही सुनिश्चित करे।
जिलाधिकारी श्री मीणा ने उप कृषि निदेशक को निर्देश दिया कि प्राप्त शिकायतों को संबधित अधिकारियों को प्रेषित करके उनकी शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण कराये। जिलाधिकारी ने उपकृषि निदेशक को किसान दिवस में आने वाली सभी शिकायतों को आई0जी0आर0एस0 पर दर्ज कराने का निर्देश दिया गया।
इस बैठक में उपरोक्त के अतिरिक्त अपर जिलाधिकारी उमाशंकर, जिला खाद्य विपणन अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी सी0पी0सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी बृजेश कुमार मिश्र, अधिशासी अभियन्ता ड्रेनेज खण्ड, तथा किसान यूनियन के समस्त पदाधिकारी एवं किसान व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।