21, 22 एवं 23 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा मखौड़ा मनवर महोत्सव

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

आगामी 21, 22 एवं 23 दिसंबर को मखौड़ा मनवर महोत्सव मखौड़ा धाम में आयोजित किया जाएगा। उक्त जानकारी विधायक अजय सिंह ने दी है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ मखौड़ा धाम में बैठक किया तथा तीनों दिन के कार्यक्रम का अंतिम स्वरूप प्रदान किया।
उन्होने बताया कि 21 दिसम्बर को दिन में 11.00 बजे कार्यक्रम का उद्घाटन होगा। इस अवसर पर उत्कृष्ट किसान, गन्ना किसान, डेयरी, मुर्गी पालन एवं मशरूम उत्पादक संघ सम्मान समारोह होगा। शाम 06.00 बजे से कवि सम्मेलन होगा, जिसमें हरिओम पवार, कविता तिवारी, विष्णु सक्सेना, अमन अक्षर, प्रियांशु गजेन्द्र, शशि कान्त, विकास कौशल भाग लेंगे। 22 दिसम्बर को प्रातः 10.00 बजे से शिक्षक सम्मान, विद्यार्थी प्रतिभा सम्मान, सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान एवं सैनिक सम्मान होगा। शाम 06.00 बजे से भगवान राम के जीवन पर दिव्य कार्यक्रम, बरसाने की होली, शिव तांडव, लेजर लाईट शो व अन्य कार्यक्रम का आयोजन किया जायेंगा।
उन्होने बताया कि 23 दिसम्बर प्रातः 10.00 बजे से सफाई कर्मी/स्वछता कर्मी सम्मान, ग्राम प्रहरी/चौकीदार सम्मान, स्वयं सहायता समूह सम्मान, आगनबाडी सम्मान, आशा बहू सम्मान एवं स्वास्थ्य कर्मी सम्मान पर युवा सम्मेलन होगा। शाम 06.00 बजे से भोजपुरी नाइट का आयोजन किया जायेंगा, जिसमें भोजपुरी अभिनेता/गायक पवन सिंह एवं अभिनेत्री अक्षरा सिंह एवं उनके साथी कलाकारो द्वारा कार्यक्रम किया जायेंगा।
बैठक में सी.डी.ओ. डॉ. राजेश कुमार प्रजापति, सीएमओ डॉ0 चंद्रशेखर, तहसीलदार सत्येंद्र सिंह, जिला विकास अधिकारी अजीत श्रीवास्तव, डीआईओएस डीएस यादव, कार्यक्रम अधिकारी सावित्री देवी, उपायुक्त उद्योग उदय प्रकाश पासवान, श्रम प्रवर्तन अधिकारी विनय दूबे, राजा शेर सिंह, स्वीप आईकॉन डॉ0 श्रेया, उपनिदेशक कृषि अनिल कुमार, सी.वी.ओ. डॉ0 अश्वनी तिवारी, विभागीय अधिकारी तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं नागरिक उपस्थित रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन