Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

सेमिनार में डा. वी.के. वर्मा ने कोरोना पर प्रस्तुत किया शोध पत्र

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

जिला चिकित्सालय में आयुष चिकित्साधिकारी डा. वी.के. वर्मा ने कानपुर में आयोजित डा. अनुरूद्ध वर्मा मेमोरियल होम्योपैथिक साइन्टिफक सेमिनार में हिस्सा लेकर कोरोना पर अपना शोध प्रस्तुत किया। उनको शोध पत्र एवं कोरोना काल में की गई सेवाओें के लिये सम्मानित किया गया।
होम्योपैथिक फ्रेचरनिटी ऑफ उत्तर प्रदेश  एण्ड जेएलएम मेडिकल कालेज  द्वारा कानपुर के कल्याणपुर में आयोजित सेमिनार में डा. वी.के. वर्मा ने कहा कि कोरोना में होम्योपैथिक औषधियां कारगर साबित हुई और अनेक लोगों की प्राण रक्षा करने में कामयाब रहीं। कहा कि ओमिक्रान के नये कोरोना के रूप में भी होम्योपैथिक लक्षण के अनुरूप कामयाब रहेगी इसमें संदेह नहीं है।
उन्होने शोध पत्र प्रस्तुत करने के साथ ही केन्द्र और राज्य सरकार से आग्रह किया कि एलोपैथ दवाओं के साथ ही मरीजों को होम्योपैथ की दवा देने की अनुमति दी जाय जिससे मरीज शीघ्र स्वस्थ हो सके। उन्होने भावुक स्थिति में डा. अनुरूद्ध वर्मा को याद करते हुये कहा कि उन्होने होम्योपैथी के विकास में जीवन भर योगदान दिया। उनकी स्मृति में सेमिनार करके अच्छा उदाहरण प्रस्तुत किया है। उनका योगदान सदैव याद किया जायेगा।