Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

जरूरतमंदों में किया कम्बल का वितरण, खिले चेहरे

पं. दीनदयाल के संकल्प को साकार करना लक्ष्य- आशीष कुमार

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

रविवार को गनेशपुर न्याय पंचायत के मुनीवां गांव में दीन दयाल उपाध्याय सेवा प्रतिष्ठान  के जिलाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय सामाजिक समरसता संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव के संयोजन में पात्र जरूरतमंद लोगों में कम्बल का वितरण किया गया।
आशीष कुमार ने कहा कि पं. दीनदयाल का सदैव संकल्प रहा कि समाज के अन्तिम व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान आये। कडाके की ठंड के बीच सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी जिन्दगी की कुछ जरूरते पूरी नहीं हो पाती। पात्रों को जब कम्बल मिला तो उनके चेहरे खिल गये। विशेषकर महिलाओं ने ढेर सारा आशीर्वाद दिया।
कम्बल वितरण में प्रमोद गाडिया, सतीश सिंघल, नईम अंसारी, डा. अजीत प्रताप सिंह, मयंक श्रीवास्तव, देवेन्द्र श्रीवास्तव, सत्यपाल सिंह, रियाजुल हसन, आकिब खान, कपिलदेव चौबे, बालमुकुन्द मिश्र, राममूर्ति मिश्रा, राजनाथ श्रीवास्तव ‘राजन’ परशुराम यादव, भीमसेन यादव, हृदयराम आदि शामिल रहे।