Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

9 जनवरी को मेगा टीकाकरण महोत्सव की सफलता में सभासदों की भूमिका अहम: जिलाधिकारी

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती: जिलाधिकारी श्रीमती सौम्या अग्रवाल ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में वैक्सीनेशन के सम्बन्ध में आयोजित बैठक में कहा कि 9 जनवरी को मेगा टीकाकरण महोत्सव की सफलता में सभासदों की भूमिका अहम है। उन्होंने सभी वार्ड मेम्बरों से अपील किया कि छूटे हुए लोगों का टीकाकरण कराने में उत्साहपूर्वक अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। सभासदगण अधिक से अधिक लोगों को वैक्सीनेशन कैम्प में टीका लगवाने के लिए प्रेरित करें।
उन्होंने बताया कि 9 जनवरी को प्रातः 9 बजे से नगर पालिका क्षेत्र में 38 कोटे की दुकानों पर कैम्प आयोजित किया जायेगा। इसके साथ ही शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में वृहद कैम्प आयोजित होगा। प्रत्येक कैम्प पर आशा, आंगनबाड़ी, लेखपाल, पुलिस बल के साथ ही अशक्त व अक्षम जनों के लिए कैम्प में आने के लिए साधन भी उपलब्ध कराया जायेगा।
मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 राजेश कुमार प्रजापति ने कहा कि टीकाकरण में कोई बाधा नहीं आने पायेगी। मोबाइल टीम गतिमान रहेगी। सभी लोगों के सहयोग से जनपद में टीकाकरण का शत प्रतिशत लक्ष्य पूरा किया जायेगा।
अपर जिलाधिकारी अभय कुमार मिश्र ने कहा कि सभी सभासदगण अपने-अपने क्षेत्र में जनसहयोग से अभियान को सफल बनायें। किसी भी समस्या के लिए प्रशासन को सूचित करें, तुरंत उसका समाधान कराया जायेगा। राष्ट्रीय महत्व के इस कार्यक्रम में सबका सहयोग अपेक्षित है।
ईओ नगरपालिका अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि नगरपालिका क्षेत्र में अभी तक 1613 लोग बचे हैं, जिन्हें फर्स्ट डोज नहीं लगा है। जबकि सेकेण्ड डोज के लिए 3660 लोग बचे हैं। टीकाकरण कार्य में कैम्प के लिए सफाई कर्मचारी/सफाई नायक की भी ड्यूटी लगायी गयी है।
बैठक में नगरपालिका अध्यक्ष रूपम मिश्रा, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 चन्द्रशेखर, एसीएमओ/प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ0 फखरेयार हुसैन, आलोक राय, एआरटीओ अरूण प्रकाश चौबे तथा सभासद मो0 इद्रीश, प्रमोद  कन्नौजिया, अनवर अहमद, सोनू पाण्डेय, कन्हैया लाल, अतुल कुमार सिंह, परमेश्वर शुक्ला, डब्लू सोनकर, सुभाष श्रीवास्तव, सचिन शुक्ला, अनवर जमाल सहित अन्य सदस्यगण मौजूद रहे।