Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

लेखपालों को दिया गया आपदा प्रबंधन क्षमता एवं सम्वर्घन का प्रशिक्षण

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती: जिला ग्राम्य विकास संस्थान की ओर से सदर विकास खण्ड कार्यालय सभागार में लेखपालों को आपदा प्रबंधन क्षमता एवं सम्वर्घन का प्रशिक्षण दिया गया जिसमे प्राथमिक उपचार से जुड़ी अनेक जानकारियां दी गयीं। सामाजिक जागरूकता और स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्य कर रही संस्था ह्यूमन सेफ लाईफ फाउण्डेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं रेडक्रास ट्रेनर रंजीत श्रीवास्तव ने सिद्धार्थनगर के इटवा, नौगढ़ के लेखपालों को दिल का दौरा पड़ने, हाथ पैर कट जाने या टूट जाने, सीपीआर, शॉक लगने, पानी में डूबने, सांस रूक जाने, जलने, सांप, कुत्तों व बंदरों के काटने पर दिये जाने वाले प्राथमिक उपचार का महत्व और इसके तरीके बताये।

उन्होने कहा प्राथमिक उपचार अस्पतालों में मिलने वाले उपचार से कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण है। कई मामलों में कुछ ही मिनटों के अंदर उपार नही मिलने पर पीड़ित की जान बचाना मुश्किल हो जाता है। बशर्ते दसकी समुचित जानकारी होनी चाहिये। रेडक्रास ट्रेनर रंजीत श्रीवास्तव ने बताया कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षित लोगों को आकस्मिक दुर्घटना या बीमारी के समय, चिकित्सक के आने तक या रोगी को सुरक्षित स्थान पर ले जाने, उसके जीवन को बचाने, या घाव की दशा और अधिक रक्तस्राव होने पर प्राथमिक उपचार हेतु समक्ष बनाना है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी रंजीत रंजन, जिला प्रशिक्षण अधिकारी डा. विवेक कुमार, पवन चौधरी, मुकेश कुमार, रणविजय सिंह आदि मौजूद रहे।