मकर संक्रान्ति पर खिचड़ी सहभोज के साथ कम्बल का वितरण

            अंतिम व्यक्ति के चेहरों पर मुस्कान हमारा लक्ष्य- आशीष श्रीवास्तव

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती: शुक्रवार को मकर संक्रान्ति के अवसर पर दीन दयाल उपाध्याय सेवा प्रतिष्ठान के अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय सामाजिक समरसता संगठन के  राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव के संयोजन में गणेशपुर नगर पंचायत के शेखपुरा गांव के दलित बस्ती में खिचड़ी सहभोज एवं कम्बल वितरण का आयोजन किया गया।
आशीष कुमार ने सहभोज से पूर्व कहा कि मकर संक्रान्ति हमारे जीवन में नवीन ऊर्जा का संचार करे। कहा कि पं. दीनदयाल  उपाध्याय समाज के अंतिम व्यक्ति के चेहरों पर मुस्कान लाना चाहते थे, ठीक उसी भाव भूमि पर  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार गरीबों के उत्थान के लिये समर्पित है। सरकार के कल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ पात्रों तक पहुंच रहा है। कहा कि मकर संक्रान्ति का पर्व जाति, पांति, धर्म से ऊपर उठकर संक्रान्ति हमारे जीवन को उल्लास से भर दे। इस अवसर पर जरूरतमंदों में कम्बल का भी वितरण किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से  मण्डल अध्यक्ष धर्मेन्द्र जायसवाल, प्रवासी राजेन्द्र मण्डल, रामकृष्ण सिंह, कन्हैया, परशुराम यादव, आज्ञाराम यादव, बूथ अध्यक्ष अभय श्रीवास्तव, विजय मौर्या, भीमसेन यादव, राजेन्द्र यादव, धनराज यादव आदि शामिल रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर