Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

जितेन्द्र पाल ने भाजपा छोड दर्जनों समर्थकों के साथ साईकिल पर हुए सवार

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती: योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे स्वामी प्रसाद भाजपा के इस्तीफे के बाद उनके करीबी और बस्ती सदर विधानसभा से टिकट की दोवदारी कर रहे जितेन्द्र पाल ने आज दर्जनों समर्थकों के साथ लखनऊ में समाजवादी पार्टी ज्वाइन कर लिया। इससे पहले इस्तीफा भाजपा से इस्तीफा देने वाले 14 विधायकों में 13 लोगों ने अपने दल बल के साथ सपा का दामन थाम लिया।

लखनऊ में आयोजित भव्य कार्यक्रम में सपा ज्चाइन करने वालों का तांता लगा रहा। जितेन्द्र पाल ने मीडिया को जारी बयान में कहा कि भाजपा की हिटलरशाही और जनविरोधी नीतियों से असंतुष्ट रहते हुये भी तमाम विधायकों ने जनादेश का सम्मान करते हुये अपना समर्थन पूरे कार्यकाल में जारी रखा। लेकिन अधिसूचना जारी होते ही असंतोष उभरने लगे और अब रोजाना इस्तीफे हो रहे हैं। जितेन्द्र पाल ने कहा सपा के पक्ष में माहौल बन चुका है, छल, कपट, झूठ, और नफरत की राजनीति का दौर खत्म होने वाला है। उन्होने कहा पार्टी ने मौका दिया तो बस्ती में ऐतिहासिक बदलाव होगा और समाजवादी पार्टी इसकी सूत्रधार बनेगी।