Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

सपा जिला उपाध्यक्ष बने रणजीत यादव

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती: समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की संस्तुति पर  रणजीत यादव रिन्टू को जिला कार्य कारिणी में जिला उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है।
रणजीत यादव रिन्टू को जिला उपाध्यक्ष बनाये जाने पर पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुये कहा है कि निश्चित रूप से वे संगठन कार्य के साथ ही सपा की मजबूत सरकार बनाने में योगदान देंगे। रणजीत यादव रिन्टू ने कहा कि पार्टी ने जो दायित्व उन्हें सौंपा है उसका निष्ठा से पालन करने के साथ ही संगठन की मजबूती और विधानसभा चुनाव में जीत दिलाने के लिये पूरा प्रयास करूंगा। कहा कि बूथ स्तर पर सपा की मजबूती और अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना मुख्य लक्ष्य है जिससे बेरोजगारों, किसानों, व्यापारियों सहित सभी वर्गो को उनका समुचित अधिकार मिले। रणजीत यादव रिन्टू को जिला उपाध्यक्ष बनाये जाने पर पूर्व विधायक राजमणि पाण्डेय, पूर्व मंत्री राम प्रसाद चौधरी, जितेन्द्र कुमार नन्दू चौधरी, राजेन्द्र चौधरी, दूधराम, अरविन्द सोनकर, राजेश यादव, फूलचंद तिवारी, विजय यादव, जावेद अहमद, विजय पाल, सतपाल यादव, इन्द्रसेन यादव, दिलीप यादव, राकेश चौधरी, रजनीश यादव,  निखिलेश त्रिपाठी, राजेश यादव, रामू यादव, लालू यादव के साथ ही पार्टी के अनेक पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।