Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

वैदिक मंत्रोें के बीच एक लाख लीटर क्षमता वाले डेरी प्लान्ट का शिलान्यास

रूधौली क्षेत्र से बेरोजगारी दूर कर लोगों को आत्मनिर्भर बनाना पहला लक्ष्य- बसन्त चौधरी

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती: रविवार को वैदिक मंत्रोें के बीच कोरोना गाइड लाइन और आदर्श आचार संहिता का पालन करते श्री कृष्णा सुगर एण्ड डेयरी लिमिटेड का शिलान्यास बस्ती डुमरियागंज मार्ग पर पचमोहनी चौराहे के निकट बरगदवा मधवापुर में किया गया। कांग्रेस का घोषित प्रत्याशी होने के कारण प्रशासन के निर्देश पर संस्थापक बसंत चौधरी कार्यक्रम में शामिल नहीं हुये। उनके पिता राम विलास चौधरी और उनकी माता एवं परिजनांे ने यज्ञ में आहुतियां दी।
संस्थापक बसंत चौधरी ने बताया कि भले ही वे प्रशासनिक कारणों से शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाये किन्तु उनका लक्ष्य रूधौली क्षेत्र में जन सहयोग से औद्योगिक विकास करना है जिससे बेरोजगारी दूर हो, यहां के युवाओं का पलायन रूके और महिलाओं को गांव के आस पास ही बेहतर रोजगार मिल सके। बताया कि एक लाख लीटर की क्षमता वाले प्लांट में दूध, दही, घी, मक्खन, छाछ, पनीर, छेना, खीर, पेडा, काजू कतली, खोवा, आइसक्रीम, फ्लेवर्ड मिल्क, चॉकलेट एवं दूध से बनने वाले 25 प्रकार के उत्पाद निर्मित किये जायेंगे। कहा कि इसके साथ ही क्षेत्र की बेरोजगारी दूर करने हेतु गारमेन्ट, पैकेजिंग आदि का समय के साथ विस्तार किया जायेगा।
शिलान्यास अवसर पर पं. अरविन्द पाण्डेय ने विद्वान ब्राम्हणों के साथ विधि विधान से पूजन कराया। मुख्य रूप से वी.के. अय्यर, धर्मदेव चौधरी, विनोद पाण्डेय, रामधीरज चौधरी, विश्वनाथ चौधरी, दुर्गेश चौधरी, अभिषेक पाठक, राम सजीवन चौधरी, कनिक राम चौधरी, कांग्रेस अध्यक्ष अंकुर वर्मा, बजरंगी शर्मा, ध्रव चौधरी, विनोद चौधरी, प्रताप नरायन, इश्तियार अहमद, विजय चौधरी, दिनेश उपाध्याय, लवकुश, सौरभ, सुरेश पाण्डेय, राममिलन मिश्र, हरिओम त्रिपाठी, विजय सिंह के साथ ही सीमित संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल रहे।