Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

सत्तारूढ़ भाजपा का अहंकार और उसका तानाशाही रवैया आ गया सामने: प्रेमशंकर द्विवेदी

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों की अधिसचना जारी होने के बाद सत्तारूढ़ भाजपा का अहंकार और उसका तानाशाही रवैया सामने आ गया है। असंतुष्ट विधायक एक एक कर पार्टी का साथ छोड़ रहे हैं। यह बातें पीसीसी सदस्य और बस्ती सदर विधानसभा से टिकट की दावेदारी कर रहे प्रेमशंकर द्विवेदी एडवोकेट ने कहीं। मीडिया को जारी बयान में उन्होने कहा कांग्रेस सिद्धान्तों पर चलने वाली पार्टी है।

सत्ता की लालच या किसी दबाव में फैसेले लेने की बजाय व्यापक जनहित और बुनियादी विकास में भरोसा कर विधानसभा के टिकट बांटे जा रहे हैं। आगामी चुनाव मे जनता कांग्रेस के सिद्धान्तों को समर्थन देते हुये प्रदेश में सरकार बनाने के लिये प्रचण्ड बहुमत का जनादेश देगी। कांग्रेस नेता ने कहा जनता को गुमराह कर अधिकतम 5 साल तक सरकार चलाई जा सकती है, लेकिन भारतीय संविधान ने जनता के हाथों में जो ताकत दी है उसी का इस्तेमाल कर पांच साल बाद जनता अहंकारी और जनविरोधी नीतियां बनाने वाली सरकारों को उखाड़ फेंकती है। उन्होने आवाह्न किया कि विधानसभा चुनाव में जाति धर्म, नफरत और समाज को बांटने की घटिया राजनीति से ऊपर उठकर कांग्रेस के पक्ष में मतदान करें।