Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

कोरोना लक्षणयुक्त व्यक्ति को मेडिसिन किट उपलब्ध कराने के निर्देश

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती : कोविड-19 अभियान के दौरान घर-घर जाने वाली टीम को कोरोना लक्षणयुक्त व्यक्ति को मेडिसिन किट उपलब्ध कराने के लिए जिलाधिकारी श्रीमती सौम्या अग्रवाल ने निर्देशित किया है। जूम माध्यम से समीक्षा करते हुए उन्होने कहा कि यूनिसेफ एवं डब्लूएचओ द्वारा किए गये निरीक्षण में यह पाया गया है कि कुछ टीमों के पास मेडिसिन किट नही थी। उन्होने सभी एमओआईसी को निर्देशित किया कि सभी टीमों को मेडिसिन किट उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
उन्होेने कहा कि 24 जनवरी से शुरू किए गये इस अभियान में यह पाया गया कि कप्तानगंज में 4, सल्टौआ में 2, हर्रैया, कुदरहॉ एवं विक्रमजोत में 1-1 टीकाकरण टीम फील्ड में नही गयी। कुछ टीमों के पास स्टीकर भी नही थें तथा कुछ टीमों के पास पल्स आक्सीमीटर नही पाया गया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया है कि खराब पल्स आक्सीमीटर तथा अल्फरारेड थर्मामीटर को जमा कराकर नयी दी जाय। उन्होने निर्देश दिया कि सभी टीमें भ्रमण के समय मास्क अवश्य लगाये तथा सेनेटाइजर का नियमित प्रयोग करें।
उल्लेखनीय है कि शासन के निर्देश पर कोविड संवेदीकरण, कोविड रोग के लक्षणयुक्त व्यक्तियों, नियमित टीकाकरण से छूटे बच्चों तथा 60 वर्ष से अधिक आयु के कोविड टीके की पहली खुराक न प्राप्त करने वाले व्यक्तियों को पहचान कर सूची बनाने का अभियान 24 जनवरी से 29 जनवरी तक संचालित किया जा रहा है। अभियान के दौरान पल्सपोलियों अभियान के तर्ज पर टीम गठित करके घर-घर सर्वे किया जा रहा है। इसके लिए दो सदस्सीय 750 टीम गठित की गयी है। टीम द्वारा लक्षणयुक्त लोगों को मेडिसिन किट भी दिया जा रहा है। जिलाधिकारी के निर्देश पर 11 प्लस बच्चों की सूची भी तैयार की जा रही है ताकि मार्च में इनका भी टीकाकरण कराया जा सकें।
उन्होने सभी एमओआईसी को निर्देश दिया कि सुपरवाईजर को सक्रिय करें। उन्हंे भी मशीन, मास्क तथा सेनेटाइजर उपलब्ध कराये। ऐसी भी सूचना मिली है कि सर्वे टीम में तैनात आशा अपने पूर्व अनुभव से निर्धारित प्रारूप को भर कर जमा कर रही है। यूनिसेफ या डब्लूएचओ की टीम के जाने पर वास्तविक स्थिति पता चल रही है। उन्होेने कहा कि 11 प्लस की सूची तैयार करने में आयु का प्रमाण पत्र अवश्य लिया जाय। नियमित टीकाकरण से छूटे बच्चों की लिस्ट में भी अन्तर पाया गया है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया है कि टीमों के द्वारा सावधानीपूर्वक कार्य किया जाय।
सीडीओ डा. राजेश कुमार प्रजापति ने बताया कि 17686 के सापेक्ष 13022 लोगों को अब तक प्रिकाशन डोज लगाया गया है। जिले में कुल 2024755 को प्रथम डोज तथा 1253681 लोंगों को सेकेण्ड डोज लग गया है। उन्होने बताया कि कोरोना पाजिटिव पाये गये लोगों के सम्पर्क में आये हुए लोगों की सैम्पलिंग कम हो रही है। इसको बढाये जाने की आवश्यकता है। जूम मीटिंग के दौरान सीएमओ डा. चन्द्रशेखर, एसीएमओ डा. फखरेयार हुसैन, यूनिसेफ के आलोक राय, डब्लूएचओ के स्नेहिल, ब्लाक स्तरीय नोडल अधिकारी, सभी एमओआईसी, बीडीओ जुड़े रहें।