Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

कोविड वैक्सीनेशन में पूरी तत्रपरता से डियूटी कर रहे स्वास्थ्यकर्मियों को किया गया सम्मानित

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती: स्वास्थ्य जागरूकता के क्षेत्र में कार्य कर रही अग्रणी सामाजिक संस्था ह्यूमन सेफ लाइफ फाउण्डेशन की ओर से कोविड वैक्सीनेशन में पूरी तत्रपरता से डियूटी कर रहे स्वास्थ्यकर्मियों को सम्मानित किया गया। जिला अस्पताल के आयुष विंग में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष रंजीत श्रीवास्तव ने कहा आज स्थितियां काफी सहज हो गयीं हैं।

कोविड की पहली और दूसरी लहर इतनी भयावह थी कि लोग संक्रमितों से 10 कदम दूर भागते थे, ऐसे समय में भी स्वास्थ्यकर्मियों ने मानवीय संवेदनाओं को सर्वोपरि रखते हुये सभी की सेवा की और लोगों की जान बचाया, वरना मौतों के आंकड़े कई गुना ज्यादा होते। यही सच्ची सेवा है। रंजीत श्रीवास्तव ने आम जनता से अपील किया कि हर काम छोड़कर कोविड का टीका जरूर लगवायें। हर आयु वर्ग के सुरक्षा का सरकार पूरा ध्यान दे रही है। उन्होने यह भी कहा कि आज भी कोरोना हमारे इर्द गिर्द है किन्तु, हमारे भीतर से उसका डर निकल चुका है।

इसलिये स्थितियां नियंत्रित हैं, किन्तु लक्षण पाये जाने पर तुरन्त एहतियाती कदम उठायें, और मास्क, सेनेटाइजर का इस्तेमाल तथा उचित दूरी का हमेशा ध्यान रखें। फाउण्डेशन के प्रदेश अध्यक्ष एलके पाण्डेय एवं प्रदेश महासचिव ने कहा कोरोना महामरी काल में स्वास्थ्यकर्मियों को योगदान अनुकरणीय रहेगा। डा. वी.के. वर्मा, ने कहा सामान्य वारयस की तरह कोरोना भी है। इससे भयभीत होने की जरूरत नही है। लक्षण मिलने पर तत्काल दवायें लें, इम्यूनिटी बनाये रखें और सर्दव सकारात्क सोचें। प्रीती चौरसिया, अपूर्वा श्रीवास्तवा, सरिता सिंह, विकास त्रिपाठी, अभिषेक चौधरी, जिला मलेरिया अफसर आईए अंसारी आदि को प्रशस्ति पत्र देकर फूल मालाओं एवं प्रतीक चिन्ह से सम्मानित किया गया।