Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

बाराबंकी मे कंटेनर के पीछे घुसी कार दम्पति सहित 6 लोगों की हुई दर्दनाक मौत

सूरत से अपने घर फैजाबाद के रूदौली आ रहा था परिवार

कबीर बस्ती न्यूजः

 लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में आज सुबह एक भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, हाईवे किनारे खड़े कंटेनर में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर घुस गई। इस हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, एक्सीडेंट की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों बाहर निकाला गया।  पुलिस अधिकारी ने बताया कि ये मामला रामसनेही घाट कोतवाली के नारायणपुर गांव का है। 

दरअसल, यह हादसा आज यानी कि बुधवार सुबह का बताया जा रहा है। वहीं, बाराबंकी जिले के नारायणपुर गांव के पास नेशनल हाइवे किनारे एक कंटेनर पहले से मौजूद खड़ा था।  प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि तेज रफ्तार में आई कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। जहां पर इस घटना में कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं, कार में सवार दंपत्ति समेत 6 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। 

कार में सवार 6 लोगों की मौके पर हुई मौत

वहीं, इस मामले में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आज सुबह तकरीबन 3 बजे के आसपास लखनऊ अयोध्या हाईवे पर स्थित नारायणपुर गांव के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इसमें कार में सवार सभी 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है. यह कार अयोध्या राजमार्ग पर लखनऊ से अयोध्या की तरफ जा रही थी। पुलिस अधिकारी ने कहा कि सभी मृतकों के शवों को जिला हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया गया है। 

पुलिस कर रही आगे की कार्रवाई

पुलिस अधिकारी ने बताया कि येे सभी मृतक पटरंगा, जिला अयोध्या के रहने वाले थे। पुलिस ने घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के रिश्तेदारों को इस हादसे की जानकारी दे दी गई है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद से ट्रक कंटेनर का ड्राइवर घटनास्थल से फरार है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार गाड़ी ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी गई । है साथ ही पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।