Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

ईडी की बडी कार्रवाई: ईडी के तलाशी अभियान मे खुला इंसानी बालों के तस्करी का खेल

ईडी के तलाशी अभियान में इंसान के बालों की तस्करी,1.20 करोड़ रुपये नकद सहित कई आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद

मिजोरम के रास्ते म्यांमार पहुंचाए जाते थे बाल

चीनी एप से की जा रही थी मनी लांड्रिंग, चंपाई जिले का है आरोपी

कबीर बस्ती न्यूजः

नई दिल्ली: मिजोरम के रास्ते अवैध तरीके से भारत से म्यांमार में इंसानों के बालों की तस्करी के लिए पिछले सप्ताह दो दिनों तक बड़ा तलाशी अभियान चलाया गया, जिसमें बड़ी मात्रा में नकद रुपये जब्त किए गए हैं. ये जानकारी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दी. ईडी ऑनलाइन चीनी सट्टेबाजी मोबाइल एप्लिकेशन के फंड ट्रेल की जांच कर रहा था जब उसे पता चला कि म्यांमार को जोड़ने वाली सीमाओं पर स्थानीय बालों का व्यापार करने वालों को बड़ा भुगतान किए गया है. ईडी ने तलाशी अभियान के दौरान 1.20 करोड़ रुपये नकद बरामद करने के अलावा विभिन्न आपत्तिजनक दस्तावेज, हाथ से लिखी डायरी, डिजिटल उपकरण जब्त किए हैं.

ईडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि हैदराबाद और आइजोल में कई स्थानों पर और म्यांमार की सीमा से लगे मिजोरम के चंपाई के आसपास के इलाकों में तलाशी ली गई. ईडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘मिजोरम के रास्ते अवैध भूमि मार्गों से भारत से म्यांमार में इंसानो के बाल की तस्करी से संबंधित खोज की गई’ इस तरह बड़ी नकदी जब्त की गई.’ ईडी ने ऑनलाइन चीनी सट्टेबाजी मोबाइल एप्लिकेशन की फंड ट्रेल जांच में स्थानीय बाल व्यापारियों को बड़े हवाला भुगतान के बाद मनी लॉन्ड्रिंग जांच शुरू की. ईडी ने पहले मामले की सूचना हैदराबाद पुलिस को दी जिसने आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की.

इसमें पता चला कि नायला फैमिली एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड ने एमडी इब्राहिम पटेल के साथ कई स्थानीय स्वामित्व वाली फर्मो के बेनामी आयात निर्यात कोड (आईईसी) का उपयोग करके इंसान के बाल निर्यात किए थे. साथ ही, बड़े पैमाने पर इंसान के बालों की घरेलू बिक्री आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से गुवाहाटी और कोलकाता तक हो रही है. अधिकारी ने कहा, ‘घरेलू रूप से बेचे जाने वाले ये सभी बाल म्यांमार के रास्ते चीन तक पहुंच रहे हैं और बिक्री से होने वाली आय मिजोरम के शेल बैंक खातों से प्राप्त हो रही है.’ चंपाई जिले का रहने वाला लुकास थांगमंगलियाना नाम का शख्स हवाला ऑपरेशन का मुख्य सूत्रधार है.