Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

मतदान प्रतिशत बढाये जाने के उद्देश्य से विकास खण्डवार मतदाता जागरूकता बैठक

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती: जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सौम्या अग्रवाल ने बूथ स्तर पर मतदाता जागरूकता समूह तैयार कर मतदान प्रतिशत बढाये जाने के उद्देश्य से विकास खण्डवार निर्धारित मतदाता जागरूकता बैठक में प्रतिभाग किया। उन्होेने विकास खण्ड व वीआरसी कप्तानगंज, हर्रैया तथा विक्रमजोत में जागरूकता कार्यक्रम को सम्बोधित किया।
उन्होने कप्तानगंज में मतदाता ज्योति प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। उन्होेने गीता सिंह द्वारा बनाए गये ईवीएम माड्ल तथा मतदान रंगोली की प्रशन्सा की और कहा हमारे बूथ स्तर तक कार्य करने वाली टीम में आगंनवाडी, आशा, बीएलओ तथा विद्यालय के बच्चों की टोली, बुलावा पत्र, बाल मनुहार, ढोल, वादन आदि क्रियाकलापों के द्वारा लोगों को 03 मार्च को मतदान करने के लिए प्रेरित करेगी।
उन्होने पाया कि रमवापुर कला, करचोलिया तथा महुआ लखनपुर में पिछले निर्वाचन में मतदान प्रतिशत कम रहा है, वहॉ के बीएलओ तथा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को विशेष सजगता से कार्य करने का निर्देश दिया। 18 वर्ष के नये मतदाताओं को केक खिलाकर विशेष उत्साहवर्धन किया। बी.डी.ओ. सुशील कुमार पाण्डेय, सी.डी.पी.ओ. मिथिलेश बौद्ध ने उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यकत करते हुए जिलाधिकारी को विश्वास दिलाया कि विकास खण्ड में शतप्रतिशत मतदान कराया जायेंगा।
बीआरसी कप्तानगंज में कस्तूरबा के बच्चों द्वारा मतदाता जागरूकता गीत प्रस्तुत किया गया। बेसिक शिक्षा अधिकारी जगदीश शुक्ल ने कहा कि मतदाताओं को जागृत करने के लिए बच्चों की टोली में स्कार्फ तथा आईडी कार्ड बाटकर मतदान प्रतिशत बढाने में सहयोग लिया जायेंगा। एबीएसए विनोद त्रिपाठी, शिक्षक चन्द्रिका सिंह, बन्दना, बीपी आनन्द, रवि तथा राजीव ने स्वागत किया।
विकास खण्ड विक्रमजोत में तैयारियों का जायजा लेते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि इस बार दस बूथ पर महिलाओं तथा दस बूथ पर पुरूषों के मतदान प्रतिशत में बेहतरीन वृद्धि कराने पर बूथ के दल को सम्मानित किया जायेंगा। बी.डी.ओ. अनिल कुमार यादव ने सभी का स्वागत करते हुए अधिक से अधिक मतदान कराने की जिम्मेदारी ली।
बीआरसी विक्रमजोत में निर्वाचन ड्यिूटी से इतर उपस्थित शिक्षको, शिक्षामित्रों एवं अनुदेशको को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि मोहल्ला पाठशाला के आधार पर टोली बनाये तथा हर हाल में मतदान कराने हेतु अलख जगाये। सभी बूथों पर ह्वीलचेयर की व्यवस्था भी सुनिश्चित कराये। इस अवसर पर डीपीआरओ शिवशंकर सिंह, उपायुक्त एनआरएलएम रामदुलार, कार्यक्रम अधिकारी सावित्री देवी, एबीएसए अंजनी कुमार सिंह, एआरपी अजीत प्रताप सिंह, रामशंकर ओझा उपस्थित रहे।