यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को सहायता पहुंचाने के लिए प्रदेश सरकार ने नियुक्त किया नोडल अधिकारी

राज्य सरकार द्वारा किया गया प्रदेश में राज्य कन्ट्रोल रूम (24×7) स्थापित

कबीर बस्ती न्यूजः

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने यूक्रेन में उत्पन्न आपातकालीन परिस्थितियों के दृष्टिगत प्रदेश के विद्यार्थी/व्यक्ति, जो अभी यूक्रेन में हैं उन तक सहायता पहुंचाने के लिए विदेश मंत्रालय, भारत सरकार एवं भारतीय दूतावास, कीव से समन्वय हेतु राहत आयुक्त एवं सचिव, राजस्व विभाग रणवीर प्रसाद को नोडल अधिकारी नामित किया है। इस सम्बन्ध में अपर मुख्य सचिव राजस्व मनोज कुमार सिंह द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गयी है।
अधिसूचना के अनुसार नोडल अधिकारी विदेश मंत्रालय, भारत सरकार एवं भारतीय दूतावास, कीव, यूक्रेन के साथ समन्वय स्थापित करते हुए उत्तर प्रदेश के विद्यार्थी/व्यक्ति, जो यूक्रेन में मौजूद हैं, उनके स्वदेश लौटने की कार्यवाही को फेसिलिटेट करेंगे। राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में राज्य कन्ट्रोल रूम (24×7) स्थापित किया गया है, जिसका टोल फ्री हेल्पलाइन नं0(0522) 1070, मोबाइल नं0-9454441081 तथा ई-मेल आई0डी0 rahat@nic.in है।
उत्तर प्रदेश के विद्यार्थी/व्यक्ति, जो यूक्रेन में हैं, उनसे विदेश मंत्रालय, भारत सरकार एवं भारतीय दूतावास, कीव द्वारा समय-समय पर जारी की जाने वाली एडवाइजरी का अनुपालन सुनिश्चित किये जाने का अनुरोध है।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर