बाबा भद्रेश्वरनाथ धाम में शिवरात्रि पर लगेगा खोया पाया शिविर

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती।  सोमवार को भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा  जिलाध्यक्ष ब्रम्हदेव यादव देवा ने बाबा भद्रेश्वरनाथ धाम में महाशिवरात्रि पर्व पर आयोजित होने वाले मेले में खोया पाया शिविर का उद्घाटन किया। कहा कि समाचार पत्र वितरक जन कल्याण सेवा समिति के अध्यक्ष समाजसेवी जय प्रकाश गोस्वामी निरन्तर पिछले 29 वर्षो से मेले में बिछड़े लोगों को एक दूसरे से मिला रहे हैं यह पुनीत कार्य है। कहा कि इस अच्छे कार्य में समाज के सभी वर्गो को सहयोग करना चाहिये।
समाचार पत्र वितरक जन कल्याण सेवा समिति के अध्यक्ष समाजसेवी जय प्रकाश गोस्वामी ने कहा कि पिछले 29 वर्षो से जन सेवा कार्य जारी है, बिछड़ों को मिलाने में उन्हें अपार प्रसन्नता होती है। खोया पाया शिविर का उद्घाटन अवसर पर मुख्य रूप से विजय प्रकाश गोस्वामी, राजेश गिरी, पशुपति गोस्वामी, विशाल चौधरी, संजय यादव, मनोज कन्नौजिया, जीत बहादुर यादव, महेन्द्र पाण्डेय, अभय नरायन गिरी, आजाद गोस्वामी आदि उपस्थित रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर