Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

चुनाव डियूटी से वापस जा रहे सीआरपीएफ के वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, हादसे में तीन जवानों की मौत

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती: बस्ती के कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र में ड्यूटी करके लौट रहे सीआरपीएफ के जवान सड़क हादसे का शिकार हो गए। बताया जा रहा है कि ड्यूटी से लौट रहे सीआरपीएफ के जवानों के वाहन को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में तीन जवानों की मौत हो गई। वहीं ड्राइवर की हालत नाजुक बनी हुई है। हादसा देर का बताया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार छत्तीसगढ़ से सीआरपीएफ की 112वीं बटालियन कंपनी के जवान मतदान ड्यूटी में बस्ती आए थे। कप्तानगंज विधानसभा में इनकी ड्यूटी लगी थी। मतदान खत्म होने के बाद बोलेरो से देर रात गोरखपुर के लिए रवाना हुए थे। बताया जा रहा है कि बस्ती-गोरखपुर फोरलेन पर मुंडेरवा थाना अंतर्गत खजौला चौकी के पास वाहन में एक ट्रक ने टक्कर मार दी।

तीन सीआरपीएफ जवानों की मौत

हादसे में बोलेरो में सवार जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनमें 3 जवान हीरालाल ( 36), जयप्रकाश (37), धर्मेंद्र (38) की मौत हो गई। ड्राइवर की हालत नाजुक बनी हुई है। उसे जिला अस्पताल से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी आशीष श्रीवास्तव, एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी, मुंडेरवा और पुरानी बस्ती समेत अन्य थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। सभी को अस्पताल ले जाया गया, जहां परीक्षण के बाद 3 जवानों को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। हादसे में वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।