Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

लखनऊ: बंदूक की नोक पर 15 लाख लूटे,बदमाशों ने फौजी की पत्नी और बच्चों को बनाया बंधक

कबीर बस्ती न्यूजः

लखनऊ: पीजीआई थाना क्षेत्र के सैनिक नगर रविवार लगभग रात 1:00 बजे बदमाशों ने एक फौजी के घर धावा बोलकर महिला व के बच्चों दोनों बच्चो को बदमाश बंधक बनाकर 15 लाख के जेवरात सहित नगदी ले भागे। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी हैं।

पीड़ित अनीता तिवारी जो कि सैनिक नगर गली नंबर 12 में अपने दो बच्चों के साथ यहां रहती हैं उनके पति भटिंडा में पोस्टिंग है। अनीता ने बताया कि रात लगभग 1:00 बजे बच्चों के साथ पीछे वाले कमरे में सो रही थी तभी अचानक कुछ लोग अंदर घुस आए और मेरे ऊपर नशीला स्प्रे छिड़क दिया जिसके चलते मैं कुछ देर बेसुध रही इसी बीच बदमाश मुझे धमकाते रहे यही कहते रहे कि अगर कुछ आवाज करी तो बच्चों को मार दूंगा मैं इतना ही सुन पाई और उसके बाद मुझे कुछ नहीं याद। लगभग तीर घंटे बाद मुझे होश आया तो बच्चों ने तुरंत अपने पिता को फोन करके बताया फिर मैंने ऊपर के पोर्शन में रह रही देवरानी को फोन किया।कुछ देर बाद देखा तो अलमारी में रखे 15 लाख के जेवर 20000 नकदी गायब थी।