संचारी रोग नियन्‍त्रण व दस्‍तक अभियान को लेकर चल रहीं तैयारियां

–    दो से 30 अप्रैल तक चलेगा संचारी रोग नियन्‍त्रण अभियान

–    15 से 30 अप्रैल तक घर – घर दस्‍तक देंगी फ्रंटलाइन वर्कर

कबीर बस्ती न्यूज:

संतकबीरनगर। संचारी रोगों पर नियन्‍त्रण के लिए दो अप्रैल से शुरु होने वाले संचारी रोग नियन्‍त्रण व 15 अप्रैल से शुरु होने वालेदस्‍तक अभियान की तैयारियां अपने अन्तिम दौर में हैं। कोविड के चलते जहां पिछली बार चलाए गए अभियान में फ्रंटलाइन वर्कर को घर घर दस्‍तक देने से मना किया गया था, वहीं इस बार दस्‍तक पर जोर दिया जा रहा है।

मुख्‍य चिकित्‍सा अधिकारी डॉ इन्‍द्र विजय विश्‍वकर्मा ने बताया कि विशेष संचारी रोग नियन्त्रण अभियान दो से 30 अप्रैल तथा दस्तक अभियान का प्रथम चरण 15 से 30 अप्रैल तक चलेगा। न्याय पंचायत स्तर पर आशाआंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की कार्यशाला भी आयोजित की जाएगी। ग्राम पंचायत स्‍तर पर ग्राम प्रधानों को भी इस अभियान से जोड़ा गया है। अभियान में कुल 13 विभाग अपना योगदान देंगे। इनमें स्‍वास्‍थ्‍य विभाग प्रमुख भूमिका अदा करेगा। अभियान के दौरान पंचायती राज विभाग उथले हैंडपंप को चिन्हित करके साफ सफाई के लिए अभियान चलाएगा। वहीं नगर निकाय नालियों की साफ-सफाईफागिंग एवं एंटी लार्वा का छिड़कावकरेंगे। विद्यालयों के माध्यम से रोगों सेसंबंधित जानकारी दी जाएगी। मोहल्ला स्तर पर निगरानी समिति का गठन करके कोरोनाव संचारी रोग के प्रसार को रोकना जरूरी है। डेंगू के लार्वा कोनियंत्रित करने के लिए गम्बूजिया मछली का भी प्रयोग किया जाएगा। जिससे मच्छरों से बचाव व अपने आसपास साफ-सफाई का ध्यान रखने पर जोर दियाजा सके। अभियान को लेकर यूनिसेफ  के सहयोग से ब्लॉक स्तर पर प्रशिक्षकोंको प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान बताया कि स्कूलों मेंबच्चों को साफ.-सफाई के बारे में जागरूक करते हुए यह बताया जाए कि संचारीरोगों से बचाव के लिए क्या करें क्या न करें। ग्राम प्रधानों को इस अभियान के लिए गांव का नोडलनियुक्त किया गया है।

अस्‍पतालों के  ईटीसी की चेकिंग

जिले के एपीडेमियोलाजिस्‍ट ( जिला महामारी रोग विशेषज्ञ ) डॉ मुबारक अली ने बताया कि वर्तमान में जनपद में स्थित ईटीसी ( इंसेफेलाइटिस ट्रीटमेंट सेण्‍टर ) की चेकिंग की जा रही है। यह देखा जा रहा है कि वहां पर पर्याप्‍त मात्रा में दवाएं तथा आवश्‍यक उपकरण तथा जांच किट उपलब्‍ध है या नहीं, यही नहीं र्इटीसी के लिए तैनात नर्सेज की कार्यदक्षता भी चेक की जा रही है । पिडीयाट्रिक इंसेंटिव केयर यूनिट ( पीआईसीयू ) में स्थित उपकरणों की भी जांच की जा रही है।

कूलर के इस्‍तेमाल में बरतें सावधानी

जिला मलेरिया अधिकारी राम सिंह ने बताया कि गर्मी का मौसम शुरू हो चुकाहैलोग कूलर आदि इस्तेमाल करने लगे हैं।हर सप्ताह में कम से कम एक बार कूलर का पानी निकालकर अच्छे से साफ जरूरकरें,  जिससे लार्वा न पनप सकें।

बीमारी की पुष्टि होने पर होगा निशुल्‍क उपचार  
इस दौरान 15 से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान भी चलाया जाएगा। इसमें आशा औरआंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर बुखारखांसीआईएलआई (इन्फ्लूएंजा लाइकइलनेस)टीबीकोविड,  डेंगूमलेरिया और अन्य संचारी रोगों के लक्षणों केबारे में जानकारी देने के साथ लक्षणयुक्त संभावित मरीजों को चिन्हित कर जांच कराएंगी। बीमारी की पुष्टि होने पर निशुल्क उपचार दिलाया जाएगा।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर