Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

हरदोई : दर्दनाक हादसा, नव दम्पति सहित एक ही कुनवे के 7 सदस्यों की मार्ग दुर्घटना मे मौत

कबीर बस्ती न्यूज:
हरदोई : छह दिन पहले ही सात फेरे लेकर सात जन्मों तक साथ निभाने का वादा कर राजेश ने नंदनी के साथ नई जिंदगी की शुरुआत की थी। न जाने दंपती को किसकी नजर लगी और सातवें दिन ही उनका साथ छूट गया। मथुरा के पास यमुना एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह करीब तीन बजे सुंदरपुर टिकरा निवासी लल्लू का परिवार सड़क हादसे का शिकार हो गया।
लल्लू करीब 10 वर्ष से पूरे परिवार के साथ दिल्ली में किराए के मकान में रहकर मजदूरी करते थे। उनके परिवार में पत्नी के अलावा छह बेटे व एक बेटी है। चार बेटे व बेटी की शादी हो चुकी थी। पांचवें नंबर के बेटे राजेश की शादी बीते दिनों तय हुई थी। इसी के चलते पूरा परिवार 20 अप्रैल को दिल्ली से सुंदरपुर टिकरा आया था। 30 अप्रैल को राजेश की शादी बाराबंकी के गांधीनगर निवासी नंदिनी के साथ हुई थी। इसके बाद दो मई को पूरा परिवार लल्लू के भतीजे रामकरन की बेटी मोनी की शादी में शामिल हुआ था।
शुक्रवार रात 11 बजे लल्लू अपनी वैगन आर कार से पत्नी, तीन बेटों, दो बहू और दो पौत्र के साथ दिल्ली के लिए निकला था। कार तीसरे नंबर का बेटा संजय चला रहा था। शनिवार सुबह करीब तीन बजे मथुरा जनपद के थाना नौहाझील में यमुना एक्सप्रेसवे पर आगे चल रहे अज्ञात वाहन में बेकाबू कार जा घुसी।
हादसे में लल्लू (55), उनकी पत्नी शकुंतला (50), संजय (28) उसकी पत्नी निशा (25), राजेश (20) और उसकी पत्नी नंदनी (19), पौत्र धीरज पुत्र संजय की मौत हो गई। छोटा बेटा श्रीगोपाल (17) और पौत्र कृष गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर गांव में मौजूद दोनों बेटे व ग्राम प्रधान मथुरा पहुंच गए।
लल्लू के हिस्से में पैतृक संपत्ति के रूप में महज एक बीघा जमीन है, जबकि उसका परिवार काफी बड़ा है। ऐसे में गांव में परिवार का पेट पालने के लिए कोई और जरिया नहीं था। इसलिए लल्लू का पूरा परिवार गांव में बने घर में ताला लगाकर दिल्ली में ही रहकर मजदूरी करता था।
चौथे नंबर का बेटा रामबाबू भी अपने परिवार के साथ दिल्ली के लिए निकला था। कार में जगह नहीं होने के कारण वह रोडवेज बस से पत्नी, दो बेटी और एक बेटे के साथ दिल्ली के लिए निकला था। इसके चलते वह और उसका पूरा परिवार सुरक्षित रहा।लल्लू के बड़े बेटे रामकरन और दूसरे नंबर का बेटा राजू गांव में ही रुक गए थे। रामकरन के परिवार में पांच लड़कियां और दो लड़के हैं। वहीं राजू के परिवार में दो बेटे और तीन बेटियां हैं। यह लोग भी दो दिन बाद गांव से दिल्ली के लिए रवाना होने वाले थे। इससे पहले ही यह अनहोनी हो गई।
गांव में कोहराम
एक ही परिवार के सात सदस्यों की मौत से गांव में कोहराम मचा है। हादसे की सूचना पर एसडीएम डीपी सिंह और सीओ महावीर सिंह ने सुंदरपुर टिकरा पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया। इसके साथ ही किसान दुर्घटना बीमा योजना के तहत मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। हादसे की सूचना होते ही सुबह से देर रात तक ग्रामीणों की भीड़ घर के बाहर लगी रही।