राजकीय वाहन चालक महासंघ के द्विवार्षिक अधिवेशन में उठे मुद्दे

वेद प्रकाश अध्यक्ष, रामभारत मंत्री बने

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती। रविवार को राजकीय वाहन चालक महासंघ का द्विवार्षिक अधिवेशन  प्रान्तीय खण्ड लोक निर्माण विभाग के परिसर में सम्पन्न हुआ। अधिवेशन में वक्ताओं ने राजकीय वाहन चालकों की समस्याआंें, उनके कर्तव्य और अधिकार पर विस्तार से प्रकाश डाला। द्वितीय सत्र में चुनाव अधिकारी आनन्द दूबे, का. के.के. तिवारी की देख रेख में पदाधिकारियोें का सर्व सम्मत से चुनाव कराया गया। नरेन्द्रदेव मिश्र संरक्षक, वेद प्रकाश मिश्र अध्यक्ष, मो. अशफाक वरिष्ठ उपाध्यक्ष, शिवरोहन मिश्र उपाध्यक्ष, रामभारत यादव मंत्री, शहजाद अली संगठन मंत्री, वीर बहादुर प्रचार मंत्री, विश्राम संयुक्त मंत्री, जे.पी. सिंह कोषाध्यक्ष चुने गये।
कार्यकारिणी में मृत्युजय यादव, हरिश्चन्द्र चौधरी, बी.एन. सिंह, संजय, चिन्ताहरण, जुबेर, नमोनरायन को शामिल किया गया। इसी कड़ी में रंग बहादुर, चन्द्र प्रकाश पाण्डेय, श्यामधर सोनी, अशोक कुमार श्रीवास्तव, तेजू प्रकाश, को मार्गदर्शक मण्डल में शामिल किया गया है।
प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष आनन्द दूबे ने पदाधिकारियों को शपथ दिलाते हुये कहा कि राजकीय वाहन चालकों की भूमिका महत्वपूर्ण है। पदाधिकारी कर्तव्य पालन के साथ ही अपने अधिकारों के लिये संघर्ष करें जिससे पुरानी पेेंशन नीति बहाल होने के साथ ही अन्य अधिकार मिले । पूर्व ब्लाक प्रमुख एवं जिला पंचायत सदस्य ब्रम्हदेव यादव ‘देवा’ ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों से आग्रह किया कि वे अपने दायित्वों का निष्ठा से पालन करें। शासन या सरकार के स्तर पर यदि कोई समस्या आती है तो वे उसका निराकरण कराने में हर संभव प्रयास करेंगे।
द्विवार्षिक अधिवेशन और चुनाव प्रक्रिया में दिलावर, शहजाद, जुबेर, हरिश्चन्द्र चौधरी, जीत बहादुर चौधरी, श्यामलाल, वीरेन्द्र कुमार, रामजीत के साथ ही अनेक राजकीय वाहन चालक एवं संघ के सदस्य, पदाधिकारी शामिल रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर