दर्जनों रिहायशी मकानों की पेयजल व्यवस्था ध्वस्त, अविलम्ब समाधान की मांग

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती। आवास विकास कालोनी में एलपीजी गैस पाइप लाइन बिछाने के लिये खुदाई किये जाने से दर्जनों रिहायशी मकानों की पेयजल व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। मामला सज्ञान में होते के बावजूद नगरपालिका के जिम्मेदार मौन साधे हैं, जनता की दुश्वारियों से उन्हे कोई लेनादेना नही है। यह बातें मीडिया का जारी विज्ञप्ति में वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पीसीसी सदस्य प्रेमशंकर द्विवेदी ने कही।
उन्होने कहा संवेदनहीनता की हद हो गयी है। कोई सुनने को तैयार नही है। जिन घरों में जलापूर्ति बाधित हुई है वे या तो दूर से उधर का पानी ला रहे हैं अथवा पानी खरीद कर रहे हैं। इससे लोग की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। कांग्रेस नेता ने जिलाधिकारी एवं नगरपालिका अध्यक्ष का ध्यान समस्या की ओर आकृष्ट कराते हुये अविलम्ब समाधान की मांग किया है। अन्यथा की स्थिति में कालोनी के लोग विरोध प्रदर्शन को विवश होंगे।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर