Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

उद्यमियों एवं व्यापारियों से अपील कि वे नाले को सीमा मानकर रखें अपनी दुकानें

कबीर बस्ती न्यज:

बस्ती: जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन ने उद्यमियों एवं व्यापारियों से अपील किया है कि वे नाले को सीमा मानकर अपनी दुकान, प्रतिष्ठान उसके पीछे रखें, ग्राहको को वाहन खड़ा करने के लिए स्थान दें, अपने सामने डिवाइडर खाली रखें। वे कलेक्टेªट सभागार में उद्योग बन्धु एवं व्यापार बन्धु की संयुक्त बैठक को सम्बोधित कर रही थी। उन्होने कहा कि आने वाले समय में अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू किया जायेंगा, डिवाइडर में वृक्षारोपण कराया जायेंगा। उन्होने सभी से इस कार्य में सहयोग करने का अपील किया है।
उन्होने सी.एफ.सी. स्थापना पर जोर देते हुए उद्यमियों एवं व्यापरियो से इसके गठन के लिए आगे आने को कहा। उन्होने कहा कि कम से कम 20 सदस्सीय जिसमेें 12 लोग सीधे उद्योग से जुड़े होने चाहिए। उन्होने कहा कि जनपद में फर्नीचर उद्योग में काफी संभावना है, इसलिए इनके उद्यमियों द्वारा इसका गठन किया जा सकता है।
प्लास्टिक काम्पलेक्स में जल निकासी की समस्या से निजात दिलाने के लिए उन्होने डेªनेज खुदायी और सफाई के लिए सिंचाई विभाग को प्रोजेक्ट बनाने का निर्देश दिया है। नाली के पक्के निर्माण के लिए यूपी सीडा और जिला पंचायत प्रोजेक्ट तैयार करेंगे।
स्वरोजगार योजनाओं की समीक्षा करते हुए उन्होने निर्देश दिया है कि कोई भी बैंक ऋण आवेदन पत्रों को न तो रिजेक्ट करेंगे और न ही लाभार्थी को वापस करेंगे। प्रत्येक आवेदन पत्र में पायी गयी कमी की सूची तैयार कर रखेंगे, जिसे उद्योग विभाग, खादी ग्रामोद्योग तथा लीड बैंक मैनेजर संयुक्त रूप से कमियों को दूर करायेंगे। इसके लिए लीड बैंक मैनेजर प्रत्येक माह बैंकवार तिथि निर्धारित करेंगे। इस दौरान लाभार्थी को भी बुलाया जायेंगा।
बैठक का संचालन उपायुक्त उद्योग उदय प्रकाश पासवान ने किया। इसमें पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव, सीडीओ डा. राजेश कुमार प्रजापति, लीड बैंक मैनेजर अविनाश चन्द्रा, चेम्बर आफ इंडस्ट्री के अध्यक्ष अशोक कुमार, महासचिव हरिशचन्द्र शुक्ल, अनिल सिंह रैकवार, अधिशासी अभियन्ता आर.के. गौतम, विद्युत के अमित कुमार, सेवा योजन अधिकारी अवधेन्द्र वर्मा, अजय कुमार सिंह, सीमा वर्मा, नीलिमा कुमारी, सुनिल गुप्ता, आनन्द राजपाल, विमल पाण्डेय, राजेश सिंह, अखिलेश त्रिपाठी, अखिलेश दूबे, विभागीय अधिकारी, उद्यमी तथा व्यापारी उपस्थित रहें।